खेल

Australia दौरे के लिए India की A टीम में Ishan Kishan की वापसी, Nitish Reddy पर रहेगी सबकी नजर

ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा 15 सदस्यीय टीम में अन्य ओपनिंग बल्लेबाज़ों में अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन को भी शामिल किया गया है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में एक रिज़र्व ओपनर की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि रोहित शर्मा निजी कारणों से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के पहले दो मैचों में से एक को मिस कर सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया ए के ख़िलाफ़ भारतीय ए टीम का यह दौरा कुछ खिलाड़ियों को बैकअप के रूप में भारत की टेस्ट टीम में शामिल होने का अच्छा मौक़ा दे सकता है. देवदत्त पडिक्कल, बी इंद्रजीत और रिकी भुई इंडिया ए टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ होंगे. वहीं अभिषेक पोरेल और इशान किशन टीम में विकेटकीपर के तौर पर शामिल किए गए हैं. नितीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन और मानव सुथार टीम के ऑलराउंडर होंगे. वहीं मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, ख़लील अहमद और यश दयाल को टीम के तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण में शामिल किया गया है.

ईश्वरन और सुदर्शन को मिली जगह

29 वर्षीय ईश्वरन पहले भी 2022 में बांग्लादेश दौरे पर भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं. साथ ही इस घरेलू सीज़न में शानदार फ़ॉर्म में हैं. उन्होंने दलीप ट्रॉफ़ी में दो शतक और ईरानी ट्रॉफ़ी में एक शतक बनाया था. रणजी ट्रॉफ़ी में उन्होंने सीज़न की शुरुआत भी शतक के साथ ही की है. 23 वर्षीय सुदर्शन ने अगस्त में इंग्लिश काउंटी सरे के लिए एक शतक बनाया था. इसके बाद दलीप ट्रॉफ़ी में उन्होंने एक और शतक जड़ा. दिल्ली में तमिलनाडु के चल रहे रणजी ट्रॉफ़ी मैच में भी उन्होंने दोहरा शतक जड़ा है.

ऑलराउंडर नितीश रेड्डी पर रहेगी नजर

21 वर्षीय ऑलराउंडर नितीश ने हर्निया से उबरने के बाद इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ भारत के लिए T20 अंतर्राष्ट्रीय में डेब्यू किया और फ़िलहाल न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ घरेलू सीरीज़ के लिए भारतीय टेस्ट टीम के रिज़र्व खिलाड़ी हैं. उन्हें भारतीय चयनकर्ताओं द्वारा एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर के रूप में देखा जा रहा है, जो और अधिक अनुभव और अवसरों से बेहतर हो सकते हैं.

इंडिया ए की टीम 31 अक्तूबर से मैकॉय में और 7 नवंबर से मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ए के ख़िलाफ़ दो चार दिवसीय मैच खेलेगी. इसके बाद वे 15 से 17 नवंबर के बीच पर्थ में भारतीय टीम के ख़िलाफ़ एक वार्म-अप मैच खेलेंगे. इसके बाद 22 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ पहला टेस्ट शुरू होगा.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया ए की टीम:

ऋतुराज गायकवाड़, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पड़िक्कल, साई सुदर्शन, बी इंद्रजीत, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), मुकेश कुमार, रिकी भुई, नितीश कुमार रेड्डी, मानव सुथर, नवदीप सैनी, ख़लील अहमद, तनुष कोटियान, यश दयाल.

यह भी पढ़ें- रोहित का एक गलत कदम, दांव पर 36 साल का इतिहास, गंभीर पर भी उठेंगे सवाल !

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

3 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

21 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

24 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

31 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago