देश

Bihar में जंगलराज रिटर्न! RJD नेता सुनील राय का अपहरण, ऑफिस से घसीटते हुए स्कॉर्पियों में ले गए बदमाश

Bihar: बिहार में अपहरण इंडस्ट्रीज लगता है फिर से सक्रिय हो चुकी है. मामले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां सत्ताधारी पार्टी के नेता ही सुरक्षित नहीं है. मंगलवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने आरजेडी नेता सुनील कुमार राय का अपहरण कर लिया.अपहरण की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीव कैमरे में कैद हो चुकी है.

हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने सुनील राय को घसीटते हुए अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बिठाया और फरार हो गए. छपरा बाजार समिति के गेट पर उनका मोबाइल भी बरामद हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है. सुनील राय आरजेडी नेता होने के अलावा पूर्व सैनिक रहे हैं और एयरफोर्स से रिटायरमेंट के बाद जमीन की खरीद-बिक्री का काम करते हैं.

जानकारी के मुताबिक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा स्थित उनके आवास के पास ही उनका दफ्तर है, जहां से उनका अपहरण किया गया. इस दौरान 5 की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण को अंजाम दिया. गौरतलब है कि सुनील राय आरजेडी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं. फिलहाल पुलिस ने इस मालमे में एक स्पेशल टीम का गठन किया है. घटनास्थल से मिले राय के क्षतिग्रस्त फोन से पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar: कई पार्टियों का दामन थाम चुके हैं उपेन्द्र कुशवाहा, JDU से इस्तीफा देकर अब बनायेंगे अपनी पार्टी

बहरहाल, जांच इस दिशा में भी हो रही है कि सुनील राय अपने घर से तड़के सुबह कार्यालय किस लिए गए. अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले उन्हें बुलाया और फिर उनका अपहरण किया. हो सकता है उन्हें कार्यालय तक बुलाने में उनका कोई जानकारी भी शामिल हो.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

1 minute ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

17 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

29 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

43 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

44 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

48 minutes ago