वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक (फाइल फोटो)
Ved Pratap Vaidik: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक वेद प्रताप वैदिक का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक, वैदिक नहाने के दौरान बाथरूम में गिर गए थे. जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
देश के जाने-माने पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का जन्म 30 दिसंबर 1944 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था. उन्होंने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में पीएचडी की थी. राजधानी दिल्ली में वो चार साल तक राजनीति शास्त्र के टीचर भी रहे. इसके अलावा दर्शन और राजनीतिशास्त्र में उनकी दिलचस्पी थी.
मशहूर पत्रकार वेद प्रताप वैदिक साल 2014 में पाकिस्तान गए थें, जहां आतंकवादी हाफिज सईद से मुलाकात को लेकर खूब चर्चा में रहे थे. भारत लौटे वेद प्रताप वैदिक ने कहा था कि “हाफिज सईद ने मुझसे कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान जाते हैं तो वहां उनका जोरदार स्वागत नहीं होगा.”
हाफिज से मुलाकात के बाद वैदिक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग उठी थी. हालांकि इस मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप ने कहा था कि “मैं कभी डरा नहीं हूं और न किसी से कोई समझौता किया है.”
ये भी पढ़ें: Satish Kaushik Death: फिल्म डायरेक्टर और अभिनेता सतीश कौशिक का निधन, 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
-भारत एक्सप्रेस
Village Life Heaven Or Hell: गांव की जिंदगी की खूबसूरत तस्वीर के पीछे छिपी हकीकत…
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…
Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…
सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…
आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…