देश

Viral Video: LLB की छात्रा ने भगवान श्री कृष्ण से रचाया विवाह, कान्हा के साथ शादी का देखा था सपना

UP News: वैसे तो पहले भी तमाम खबरें कान्हा की दीवानियों की सामने आ चुकी है, लेकिन नया मामला यूपी के औरैया से सामने आ रहा है. यहां कान्हा के प्रेम में पागल एक एलएलबी की छात्रा ने पूरे रीति-रिवाज के साथ कान्हा से विवाह कर लिया है. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

युवती ने दावा किया है कि कुछ दिनों से उसके सपने में भगवान दिखाई दे रहे थे और सपने में ही उसने देखा कि कान्हा उसे वरमाला पहना रहे हैं. इसी के बाद उसने कान्हा से विवाह करने की ठान ली.

जानकारी के मुताबिक, विधूना कस्बे के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक रंजीत सिंह सोलंकी की 30 वर्षीया बेटी रक्षा ने स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद एलएलबी कर रही हैं. रक्षा सोलंकी जुलाई 2022 में मथुरा आयी थीं और तभी से उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को सब कुछ मान लिया था. इसी दौरान रक्षा को सपना भी आया था, जिसमें उन्होंने देखा कि भगवान उससे शादी कर रहे हैं.

रक्षा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “उसने कान्हा का सपना देखा था, जिसमें देखा था कि कान्हा उसे वरमाला पहना रहे हैं. बस इसी के बाद ठान लिया कि कान्हा से ही विवाह करेगी.” रक्षा ने ये भी बताया कि “परिवार से विवाह का दबाव बनते ही उसने अपने मन की बात अपने माता-पिता के सामने रखी. पहले सभी ने विरोध किया, लेकिन बाद में सभी मान गए.” इस विवाह में रक्षा के माता-पिता के साथ उनकी बहन और परिवार के अन्य लोग भी शामिल हुए.

पिता रणजीत सोलंकी ने बताया कि “रक्षा की ज़िद के आगे उनको झुकना पड़ा. बेटी को श्री कृष्ण की भक्ति में लीन देख घरवाले भी उसकी बात ना टाल सके. जिसके बाद रक्षा सोलंकी ने 11 मार्च को अपने रिश्तेदरों के सामने भगवान श्री कृष्ण से शादी कर ली थी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि रक्षा हाथ में कान्हा की मूर्ति लेकर अग्नि के फेरे ले रही हैं और मंत्र गूंज रहे हैं. बड़ी बहन अनुराधा ने कहा कि भगवान अब हमारे रिश्तेदार हो गये हैं. रक्षा का विवाह रिश्तेदारों व घरवालों की सहमति से किया गया है.

 

ये भी- UP News: नवरात्रि पर प्रदेश भर में अखंड रामायण कराएगी यूपी की योगी सरकार, सभी जिलों को मिलेंगे इतने रुपए

बता दें कि शादी के लिए खूबसूरत ‘मंडप’ सजाया गया था. बारात भगवान कृष्ण की मूर्ति को लेकर विवाह स्थल पर रक्षा पहुंची थी. इस दौरान बाराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे. अतिथियों को आमंत्रित किया गया था और उनके लिए भोजन, पेय और संगीत की भी व्यवस्था की गई थी. रात भर शादी का कार्यक्रम चला. इसके बाद दुल्हन श्रीकृष्ण की मूर्ति को लेकर जिले के सुखचैनपुर इलाके में अपने रिश्तेदार के यहां चली गई. बाद में, वह भगवान कृष्ण की मूर्ति को गोद में लेकर अपने मायके लौट आई.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

41 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

57 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago