दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेने को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट 20 मई को सुनवाई करेगा. 20 मई को ही इस मामले में तिहाड़ जेल में बंद के कविता और अन्य के खिलाफ दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर सुनवाई की तारीख लगी है. अब दोनों सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर कोर्ट एक साथ सुनवाई करेगा. ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया है. ईडी ने 8 वी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. ईडी ने 200 पेज का सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया है, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाया गया है. बता दें कि पहली बार किसी पार्टी को आरोपी बनाया गया है. ईडी ने यह सप्लीमेंट्री चार्जशीट राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत में दाखिल किया है. ईडी की ओर से दाखिल किया गया यह आठवां आरोप पत्र है जिसमें केजरीवाल व आप को आरोपी बनाया है. एजेंसी ने यह आरोप पत्र धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत दाखिल किया है और अदालत से उन सबके खिलाफ आरोप तय करने व उसको लेकर मुकदमा चलाने की मांग की गई है.
ईडी ने पिछले सप्ताह बीआरएस नेता एवं तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता एवं अन्य चार के खिलाफ दाखिल किया था. ईडी ने इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री को आबकारी नीति मामले का सरगना और मुख्य साजिशकर्ता करार दिया था. उसने आरोप लगाया है कि उन्होंने दिल्ली सरकार के मंत्रियों, आप नेताओ एवं अन्य लोगों के साथ साठगांठ कर इसे अंजाम दिया है. गौरतलब है कि एएसजी एसवी राजू ने 16 अप्रैल को केजरीवाल की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि हमारे पास प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि केजरीवाल गोवा के एक सात सितारा होटल में ठहरो थे, जिसके बिल का आंशिक भुगतान एक आरोपी ने किया था. उन्होंने यह भी दावा किया है कि केजरीवाल ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आप के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में केजरीवाल कथित घोटाले के लिए परोक्ष रूप से जिम्मेदार हैं.
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…
Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…
UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…
PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…
Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…
PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…