उत्तर प्रदेश

Ayodhya Ram Mandir: चढ़ावे में चोरी के आरोपों पर महंत कमल नयन दास का बड़ा बयान, निष्पक्ष जांच की मांग

Ayodhya Ram Mandir donation controversy: अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के आरोपों को लेकर महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने स्पष्ट कहा है कि पूरे प्रकरण की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके. महंत कमल नयन दास ने कहा कि राम मंदिर देश की आस्था का केंद्र है और यहां आने वाला चढ़ावा करोड़ों श्रद्धालुओं की श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है. ऐसे में यदि चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर किसी प्रकार की अनियमितता या चोरी के आरोप सामने आते हैं तो उनकी गंभीरता से जांच होना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति जांच में दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

पहले साइकिल पर चलते थे अब आलीशान गाड़ियों में घूम रहे- महंत कमल नयन दास

महंत कमल नयन दास  सवाल उठाते हुए कहा कि जब जांच करने वाले लोग ही बेईमान हों तो निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि व्यवस्था में कुछ ऐसे लोग शामिल हैं जिनकी आर्थिक स्थिति पहले सामान्य थी, लेकिन आज वे आलीशान गाड़ियों में घूमते दिखाई दे रहे हैं. महंत कमल नयन दास ने कहा, “जो लोग कभी साइकिल पर चलते थे, वे आज महंगी गाड़ियों में घूम रहे हैं. ऐसे मामलों की भी जांच होनी चाहिए कि आखिर उनकी संपत्ति और संसाधनों में इतनी तेजी से बढ़ोतरी कैसे हुई.”

चोरी के मामले में निष्पक्ष जांच जरुरी

उन्होंने कहा कि मंदिर और धार्मिक संस्थाओं से जुड़ा हर मामला पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित होना चाहिए, क्योंकि यह केवल प्रशासनिक विषय नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मुद्दा है. यदि किसी स्तर पर भ्रष्टाचार या वित्तीय अनियमितता हुई है तो उसे छिपाने के बजाय उजागर किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 8+10+11+11=4! क्या है TMC में बगावत का 40 बराबर 4 का गणित? 20 में आई 19 की लिस्ट

दोषियों को सख्त सजा मिले- महंत कमल नयन दास

महंत कमल नयन दास ने मांग की कि पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र और निष्पक्ष एजेंसी से कराई जाए ताकि किसी भी प्रकार के संदेह की गुंजाइश न रहे. उन्होंने कहा कि सत्य सामने आना चाहिए और दोषियों को कानून के अनुसार सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. इससे श्रद्धालुओं का विश्वास मजबूत होगा और मंदिर की गरिमा भी बनी रहेगी.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

1 hour ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

2 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

2 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago