RSS हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए सक्रिय
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अब दुनिया के दो सबसे बड़े धर्मों हिंदू-मुस्लिम के बीच दिलों की दूरियों को कम करने का काम करेगा. RSS प्रमुख मोहन भागवत संघ के 100 साल पूरे होने से पहले हिंदू-मुस्लिम के बीच की खाई को पाटने का काम करेंगे. प्रयागराज की धार्मिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक धरती से उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर संघ को गांव-गांव के विस्तार करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है.
संघ 2025 में अपना शताब्दी वर्ष पूरा करेगा. लेकिन उससे ठीक एक साल पहले लोकसभा चुनाव होना है. जिसमें बीजेपी को एक बार फिर से सत्ता पर काबिज कराने के लिए RSS का हमेशा की तरह इस बार भी अहम रोल होगा. प्रयागराज के गौहनियां स्थित वात्सल्य स्कूल परिसर में मोहन भागवत ने केंद्रीय पदाधिकारियों के सहयोग से तमाम कार्यक्रमों का खाका खींचना शुरू कर दिया है.
दरअसल प्रयागराज में 16 से 19 अक्टूबर के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक होनी है. इस बैठक की चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोर-शोर से चल रही है. दरअसल प्रयागराज में साल 2025 में महाकुंभ का भी आयोजन होना है और इसी साल संघ अपना 100 साल भी पूरा कर रहा है. इन सब के बीच इससे महज एक साल पहले यानि 2024 में देश में लोकसभा चुनाव होना है. इन्ही की तैयरियों के मद्देनजर संघ हिंदू-मुस्लिम एकजुटता पर खासतौर पर जोर देगा.
16 अक्टूबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत के नेतृत्व में कार्यकारी मंडल की बैठक के दौरान तमाम कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर होने जा रही इस अहम बैठक में गांव-गांव संघ की शाखाएं लगाने सहित हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई पाटने पर भी चर्चा होगी.
RSS 2024 में एक बार फिर देश में बीजेपी का कमल खिलाने के लिए कमर कस रहा है. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बैठकों का दौर शुरु कर दिया है. RSS इस बार हिंदू-मुस्लिम एकता पर तो जोर दे ही रहा है, साथ ही उसकी नजर उन दक्षिण भारत के राज्यों पर भी है जहां बीजेपी अब तक कोई कमाल नही कर सकी है. सूत्रों के मुताबिक आरएसएस तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु समेत दक्षिण के कई प्रदेशों कमल खिलाने की योजना पर काम कर रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…