रोप-वे से होगी रेलवे स्टेशन से महाकाल की दूरी कम
उज्जैन में महाकाल के विशाल कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद अब प्रदेश को एक और बड़ी विकास और रोजगार परियोजना मिलने वाली है. उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 2 किमी लंबे रोप-वे के टेंडर को मंजूरी मिल गई है. जिसके बाद भगवान शिव के दर्शन के लिए देश और दुनिया से आने वाले भक्त और स्थानीय लोग महज 5 मिनट में स्टेशन से महाकाल कॉरिडोर की दूरी तय कर लेंगे. इस परियोजना में 209 करोड़ रुपए का खर्च आएगा.
भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्विवटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया की “जुलाई 2023 से रोप- वे का निर्माण कार्य शुरु कार्य शुरू हो जाएगा”. उन्होंने बताया कि रोप-वे स्टेशन पर लोगों के लिए फूड जोन, वेटिंग रूम, बाथरूम, कार और बस पार्किंग जैसी मूलभूत और जरूरी सुविधाएं भी होंगी.
गौरतलब है कि उज्जैन में ही इसी साल फरवरी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 534 किलोमीटर लंबी सड़कों का शिलान्यास किया था. इसी दौरान इंदौर गेट रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक एयर टैक्सी चलाने को रोप-वे बनवाने का ऐलान किया गया था. तब से इस रोप-वे के निर्माण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच इसकी कार्य योजना को लेकर चर्चा चल रही थी, जिसके बाद इसका खाका तैयार होना शुरू हो गया था. गुरुवार को इस रोप-वे के बजट पर चर्चा करते हुए इसकी लागत करीब 209 करोड़ बताई गई . इस रोप-वे का निर्माण 2023 में शुरू हो जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…