देश

शिवपाल यादव के निजी सचिव को पुलिस हिरासत में लेने पर मचा बवाल, थाने पहुंचे सपा नेता ने लगाया बड़ा आरोप

Shivpal Yadav: गुरुवार रात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के निजी सचिव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. यूपी पुलिस की इस कार्रवाई की खबर मिलते ही सपा नेता शिवपाल यादव राजधानी लखनऊ के गौतमपल्ली पुलिस स्टेशन पहुंच गए. उनके अलावा सपा कार्यकर्ता भी पुलिस स्टेशन पहुंचे. इस दौरान शिवपाल यादव ने यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि उनके निजी सचिव को फंसाने की कोशिश की गई. वहीं, थाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने बवाल भी काटा. हालांकि, कुछ देर बाद निजी सचिव को पुलिस ने छोड़ दिया.

Shivpal Yadav: पुलिस ने निजी सचिव के गाड़ी में रखा असलहा

मीडिया से बातचीत करते हुए शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश की पुलिस पर उनके निजी सचिव की गाड़ी में गलत तरीके से असलहा(हथियार) रखने और फिर हिरासत में लेने का आरोप लगाया. शिवपाल यादव ने कहा,”पुलिस वालों ने अपनी गाड़ी रोक करके इससे(निजी सचिव) गाड़ी रोकवाई. गाड़ी रोकने के बाद असलहा बगैरह निकाला और इसके(निजी सचिव) सीट पर रख दिया.” उन्होंने आगे कहा,”ये फंसाने की कोशिश है. यह पूरे प्रदेश में हो रहा है. निर्दोष लोगों को जेल भेजा जा रहा है. बाकि और बातें सबेरे(सुबह) होगी.” शिवपाल यादव ने कहा,”निजी सचिव को छोड़ दिया गया है.”

ये भी पढ़ें- IND vs WI: भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को किया ‘चारों खाने चित’,’प्लेयर ऑफ द मैच’ बने कुलदीप यादव, डेब्यू में मुकेश कुमार ने झटके विकेट

Shivpal Yadav कर सकते हैं प्रेस वार्ता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की मनमानी से नाराज सपा नेता शिवपाल यादव आज प्रेस वार्ता कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि वे अपने निजी सचिव के साथ पुलिस की हरकतों से नाराज हैं. खबर यह भी है कि सपा कार्यकर्ताओं को पार्टी मुख्यालय बुलाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

12 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

24 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

37 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

52 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

53 minutes ago