दुनिया

Pakistan: इस्लामिया यूनिवर्सिटी में सेक्स और ड्रग्स का गंदा खेल, 5500 छात्राओं के अश्लील वीडियो का मास्टरमाइंड निकला पाक सरकार में मंत्री का बेटा, मचा हड़कंप

Pakistan islamia University:  पाकिस्तान की इस्लामिया यूनिवर्सिटी में लंबे समय से सेक्स और ड्रग्स का घिनौना खेल चल रहा था. अब इसका खुलासा होने पर चारों तरफ हंगामा मच गया है. दरअसल यहां पर पाक यूनिवर्सिटी की छात्राओं के 5 हजार 500 से भी ज्यादा सेक्स वीडियो मिले हैं. शिक्षा के मंदिर में यह घिनौना खेल पाकिस्तान सरकार में मंत्री तारीख बशीर चीमा का बेटा खेल रहा था. वही इसके पीछे का असली मास्टरमाइंड हैं. पाकिस्तान की पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है.

पाकिस्तानी मंत्री चौधरी तारिक बशीर चीमा का बेटा इजाज शाह (Ijaz Shah) यूनिवर्सिटी की लड़कियों को नशीले पदार्थ का ओवरडोज देता था और फिर उनका सेक्स वीडियो रिकोर्ड करता था. इसके साथ उन लड़कियों की अपनी हवस का शिकार बनाता था. पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि मंत्री के बेटे यूनिवर्सिटी की सैकड़ों लड़कियों का यौन शोषण किया है.

हजारों की संख्या में मिले सेक्स वीडियो

मामला पाकिस्तान के बहावलपुर इस्लामिया यूनिवर्सिटी का है. पाक पुलिस ने खुलासा किया है कि यह यूनिवर्सिटी अब नशीली दवाओं और यौन शोषण का अड्डा बन गई है. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि लड़कियों को पहले नशा कराया जाता था और फिर उनकी वीडियो बनाकर उनके ब्लैकमेल भी किया जाता है. पुलिस ने पहले इस गैंग के लीडर एजाज हुसैन को पकड़ा था. इसके पास से पुलिस को हजारों के संख्या में छात्राओं के सेक्स वीडियो मिले. इसके बाद पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ाती गई और इस घिनौने खेल पत्ते खुलते चले गए.  इस मामले को लेकर पहले ही हाहाकार मचा हुआ था कि अब इस मामले में पाकिस्तान सरकार में मंत्री के बेटे का नाम भी सामने आ गया है. बता दें कि एजाज हुसैन कॉलेज में सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर तैनात था.

यह भी पढ़ें- Manipur: महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने की घटना पर आज सुनवाई करेगा SC, सरकार से इन सवालों के मांगेगा जवाब

कैसे हुआ था खुलासा ?

दरअसल इस घिनौने मामले में यूनिवर्सिटी के अधिकारी, सदस्य और पाक सरकार में मंत्री का बेटा इजाज शाह सभी शामिल थे. इस मामले का खुलासा अबू बकर की गिरफ्तारी के साथ हुआ था. यह बता दें कि अबू बकर इस्लामिया यूनिवर्सिटी बहावलपुर का डायरेक्टर फाइनेंस है. जब वह पकड़ गया था तो उससे के पास से 30 ग्राम चरस भी बरामद हुई थी. इसके अलावा पुलिस ने परिवहन प्रभारी मोहम्मद अल्ताफ को भी गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस को जांच में नशीले पदार्थ और सेक्स वीडियो मिले थे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, बताया कौन हैं समाज के सच्चे ‘सत्पुरुष’

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत…

21 minutes ago

‘किसानों-दीवाली के खिलाफ रची गई साजिश!’ रेखा सरकार के विस्फोटक बयान से गरमाई राजधानी की राजनीति

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ने के बाद मंत्री कपिल…

28 minutes ago

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का खास संदेश! देवभूमि की जनता के लिए कही यह बड़ी बात

PM Modi: उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह…

29 minutes ago

दिवाली की रात बुझ गया घर का चिराग, छाती में रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत

Delhi Narela Hadsa: दिल्ली के नरेला की राजीव कॉलोनी में दिवाली पर पटाखा चलाते समय…

39 minutes ago

ईडी कोई ‘सुपर कॉप’ नहीं है, जो उसके संज्ञान में आने वाले हर मामले की जांच शुरू कर दे: कर्नाटक हाई कोर्ट

Karnataka High Court: कर्नाटक हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान ईडी को…

2 hours ago