यूक्रेन का कखोवका बांध
रूस और यूक्रेन की जंग खतरनाक मोड़ ले रही है. रूस ने यूक्रेन के कखोवका बांधी पर बड़ा हमला किया है. हमले के बाद अब चारों ओर तबाही का मंजर नजर आ रहा है. ब्लास्ट कितना खतरनाक था, इसका अंदाजा इस डरावने वीडियो से लगाया जा सकता है. रूस के साथ जंग के बीच यूक्रेन का सबसे बड़ा डैम काखोवका तबाह हो गया. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ के डर से आस-पास के गांव खाली कराए जा रहे हैं. खरसोन इलाके को भी अलर्ट पर रखा गया है. रूसी न्यूज एजेंसी के मुताबिक 80 गांवों में बाढ़ का खतरा है. इन गांवों के लिए अगले 5 घंटे काफी अहम बताए जा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक इसे रूस की आतंकी घटना करार दिया है. उधर, बाढ़ से घिरे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जोरों पर जारी है. नीपर नदी पर बने इस बांध के टूटने की वजह से 4.8 अरब गैलन पानी खेरसॉन शहर की तरफ बढ़ चुका है. अक्टूबर 2022 में जेलेंस्की ने भी अपना डर जाहिर किया था कि रूस इस बांध में ब्लास्ट कर सकता है.
बांध के ब्लास्ट के बाद का पूरा मंजर वी़डियो में देखा जा सकता है. ये मंजर इतना खतरनाक था कि मानों कुछ पलों के लिए दिल कि धड़कनें रुक गई हो. जोरदार ब्लास्ट होता है और पानी टूटे बांधी से पानी बहने लगता है. बांध के करीब स्थित 80 बस्तियों में बाढ़ की स्थिति है. हर घंटे 8 इंच पानी बढ़ रहा है. यूक्रेन बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से करीब 17,000 लोगों को निकालने की तैयारी कर रहा है. बांध में विस्फोट से कुछ लोगों की मौत हो गई है तो कई घायल हैं
दरअसल नाइपर नदी पर बना ये काखोवका डैम 30 मीटर लंबा है और 3.2 किमी इलाके में फैला हुआ है. इसे सोवियत शासन के दौरान 1956 में बनाया गया था. इस डैम से ही क्रीमिया और जपोरीजिया न्यूक्लियर प्लांट में पानी पहुंचाया जाता है. नोवा काखोवका के मेयर वोलोदिमिर कोवालेंको ने कहा है कि इलाके में पानी का स्तर काफी तेज से बढ़ रहा है.
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…