देश

मुखपत्र सामना के जरिए उद्धव का शिंदे सरकार पर हमला- गद्दारों के लिए मुंबई सिर्फ एटीएम या सोने का अंडा देने वाली मुर्गी

महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. मुंबई की सड़कों पर हो रहे जलभराव और हादसों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र सामना में शिंदे सरकार पर जमकर हमला बोला है. सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि मुंबई मानसून की पहली मूसलाधार बारिश में डूब गई. लोगों का चैन-सुकून भी इस बारिश ने छीन लिया. लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं. क्योंकि सड़कों पर जैसे सैलाब आ गया हो. पूरी मुंबई भ्रष्टाचार की वजह से डूब गई है.

बीएमसी में मची हुई है लूट

सामना में ये भी लिखा गया है कि पिछले दो सालों से मुंबई में जनप्रतिनिधियों की सरकार नहीं है, महापौर नहीं हैं और न ही विषय समितियां हैं. अधिकारी सांठ-गांठ करके मनमाने तरीके से जो कार्यभार चला रहे हैं उसे सिर्फ लूट और भ्रष्टाचार ही कहा जा सकता है. शिंदे सरकार मुंबई को गरीब और बदसूरत बनाकर उसकी बची हुई साख को भी मिट्टी में मिलाने का कार्य कर रहे हैं. बीएमसी में जो लूट मची हुई है वह फणनवीस-गद्दारों की छत्र छाया में हो रही है.

यह भी पढ़ें- यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने की तैयारी में मोदी सरकार, मानसून सत्र में पेश कर सकती है प्रस्ताव, मचेगा सियासी घमासान

मुंबई का मतलब महाराष्ट्र के 11 करोड़ लोगों की मुंबादेवी मां

सामना में ये भी लिखा गया है कि मुंबई का मतलब महाराष्ट्र के 11 करोड़ लोगों की मुंबादेवी मां, लेकिन गद्दारों के लिए मुंबई का मतलब है एटीएम या फिर सोने का अंडा देने वाली मुर्गी. बीजेपी अंडे खा रही है और घाती सीएम ने मोदी-शाह की सलाह पर अब सीधे मुर्गी को ही काटकर खाने का फैसला कर लिया है. बीएमसी में नगर सेवक नहीं होने से मनपा बिल्डरों और ठेकेदारों के कब्जे में है. जिसमें लूटपाट का नया मामला सामने आ रहा है.

छह हजार करोड़ का घोटाला हुआ

संपादकीय में आरोप लगाया गया है कि मनपा के जरिए मुंबई में 400 किलोमीटर लंबी सड़क के काम में छह हजार करोड़ का घोटाला हुआ है. जिन कंपनियों को इसका टेंडर दिया गया था. उसके पीछे के असली सूत्रधार खोके सरकार के सीएम और उनका परिवार है, ये सब ईडी को दिखाई नहीं दे रहा है. उसने अपनी आंख बंद कर ली है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago