आस्था

Sawan 2023 Upay: मंगलवार से शुरु हो रहा है सावन, इन उपायों से भगवान शिव की कृपा से पूरे होंगे सभी काम

Sawan 2023: 4 जुलाई मंगलवार से सावन मास का आरंभ होने जा रहा है. पवित्र श्रावण मास की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. हिंदू धर्म में सावन मास को सबसे पवित्र मास में से एक माना जाता है. यह पूरा माह भगवान शिव को समर्पित है. कहा जाता है कि जो व्यक्ति सावन के सोमवार का व्रत करता है भगवान भोलेनाथ उसकी सभी मुरादें पूरी करते हैं. वहीं भोलेनाथ की कृपा से उसके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है.

58 दिन का सावन

सावन माह इस साल अधिक मास होने के कारण दो माह का होगा. 4 जुलाई 2023 से शुरु होने के बाद यह 31 अगस्त 2023 तक रहेगा. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार सावन माह का ऐसा शुभ संयोग 19 साल बाद बन रहा है और इस बार कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैं. सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. इस माह किए जाने वाले उपाय से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.

नौकरी में मिलेगी उन्नति तो विवाह की दूर होगी बाधा

सावन के पवित्र महीने में देवी पार्वती का ध्यान करते हुए सुहागन महिलाओं को मंदिर में सुहाग का सामान चढ़ाना चाहिए. वैवाहिक जीवन में इस उपाय को करने से प्रेम और सहयोग में बढ़ोतरी होती है. इसके अलावा घर परिवार में शांति बनी रहती है और व्यापार में उन्नति देखने को मिलती है.

दूर होगी की नकारात्मक ऊर्जा

आर्थिक परेशानियों और घरेलू कलह का सामना कर रहे व्यक्ति को प्रत्येक सोमवार मंदिर में जाकर 21 बेलपत्र के ऊपर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से शिव जी की कृपा से चली आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: Kainchi Dham: बाबा नीम करोली के दरबार में कई हस्तियों की बदल चुकी है किस्मत, जूलिया रॉबर्ट्स से लेकर विराट कोहली तक लगा चुके हैं हाजिरी

व्यापार और नौकरी में होगी तरक्की

सावन सोमवार में शिव मंदिर भक्तों की काफी भीड़ रहती है. शंकर जी को पूरे भक्ति भाव से चढ़ाया गया जल ही सभी तकलीफों से मुक्ति देता है. ऐसे में भगवान शिव को चढ़ाने वाले जल में काला तिल मिलाकर अर्पित करें. इस उपाय को करने से व्यापार और करियर में चली आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी.

Rohit Rai

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

1 hour ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

2 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

3 hours ago