Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तेंदुलकर परिवार में बजने वाली है शहनाई! सोनिया गांधी को बेटे अर्जुन की शादी का कार्ड देने पत्नी के साथ पहुंचे सचिन; 5 मार्च को होगा विवाह

Sachin Tendulkar Meets Sonia Gandhi: सचिन तेंदुलकर मंगलवार को सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ स्थित उनके आवास पर पहुंचे. सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी थीं. तेंदुलकर बेटे अर्जुन की शादी का कार्ड देने सोनिया गांधी के पास पहुंचे थे.

Sachin Tendulkar Meets Sonia Gandhi

Sachin Tendulkar Meets Sonia Gandhi: गॉड ऑफ क्रिकेट कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर मंगलवार को सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ स्थित उनके आवास पर पहुंचे. सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी थीं. बताया जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर बेटे अर्जुन की शादी का कार्ड देने सोनिया गांधी के पास पहुंचे थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन की 5 मार्च को शादी होनी है. जिसको लेकर सचिन तेंदुलकर कार्ड देने सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे हुए थे.

बता दें कि, भारतीय क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने 13 अगस्त 2025 को सानिया चंडोक से एक निजी समारोह में सगाई की थी. सानिया चंडोक मुंबई के मशहूर व्यवसायी रवि घई की पोती हैं.

अर्जुन का रिपोर्ट कार्ड

क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर एक ऑलराउंडर हैं. उन्होंने अबतक 17 फर्स्ट क्लास, 18 लिस्ट-ए और 24 टी20 मैच खेल चुके हैं. अर्जुन ने फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 37 विकेट झटके हैं. जिसमें उनका औसत 33.51 रहा है. वहीं उन्होंने 531 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 23.13 रहा है.

IPL में बेंच पर गुजरा समय

अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा की टीम का हिस्सा हैं. टी20 क्रिकेट में उन्होंने 25.07 के औसत से 27 विकेट झटके हैं. वहीं उन्होंने 119 रन भी बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 13.22 रहा है.

अर्जुन IPL में मुंबई इंडियन्स का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने MI के लिए कुल 5 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 13 रन देकर 3 विकेट झटके हैं.

ये भी पढ़ें- भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने राजपाल यादव के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, ₹25 लाख की आर्थिक सहायता

सचिन तेंदुलकर ने 24 मई 1995 में अंजलि तेंदुलकर से शादी की थी. अंजलि अपने पति से उम्र में 6 साल बड़ी हैं और पेशे से एक डॉक्टर रह चुकी हैं. सचिन और अंजलि की पहली संतान सारा तेंदुलकर हैं. उनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 को हुआ है. वहीं अर्जुन तेंदुलकर का जन्म 24 सितंबर 1999 में हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital