देश

टिकट कटने पर छलका साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का दर्द, बोलीं- मेरे कुछ शब्द मोदीजी को पसंद नहीं आए

Sadhvi Pragya Singh Thakur: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटी हुई हैं. पहले समाजवादी पार्टी और अब बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. शनिवार यानी कि 2 मार्च को बीजेपी ने 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी. जिसमें 34 मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए गए. टिकट न पाने वालों में कई दिग्गज नेता भी शामिल हैं.

मोदीजी को मेरे कुछ शब्द पसंद नहीं आए- प्रज्ञा सिंह ठाकुर

टिकट कटने के बाद भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पहला बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि “मैंने कुछ ऐसे शब्द बोल दिए, जो पीएम मोदी को पसंद नहीं आए.”

“टिकट की मांग नहीं कर रही”

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से जब पूछा गया कि बीजेपी ने उन्हें टिकट क्यों नहीं दिया तो उन्होंने कहा कि यह पार्टी का निर्णय है. इसमें यह बिल्कुल भी नहीं सोचना चाहिए कि टिकट क्यों नहीं दिया गया. टिकट कैसे कटा? टिकट के लिए पहले भी मांग नहीं की थी और अब भी नहीं कर रही.

पीएम मोदी ने कहा था- माफ नहीं कर पाएंगे

बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महात्मा गांधी को गोली मारने वाले नाथूराम गोडसे को सच्चा देशभक्त करार दिया था. इस बयान के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि वह उन्हें (प्रज्ञा सिंह) कभी माफ नहीं कर पाएंगे. पीएम मोदी ने ये भी कहा था कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ने अपने बयान पर भले ही देश से माफी मांग ली हो, लेकिन वह उन्हें कभी माफ नहीं कर पाएंगे.

बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ने कहा कि “हो सकता है मैंने जो कुछ बोला था, जिसमें ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया था, जो पीएम मोदीजी को पसंद न आए हों और उन्होंने उसके बाद ही कहा था कि माफ नहीं करेंगे. हालांकि इसके लिए मैंने पहले ही माफी मांग ली थी. मेरा सत्य बोलना विरोधियों को अखरता है, वो लोग मेरी आड़ लेकर पीएम मोदी पर हमला बोलते हैं.”

यह भी पढ़ें- PM Modi Donate for BJP: पीएम मोदी ने BJP को डोनेट किया इतना रुपया, सोशल मीडिया पर शेयर की चंदे की रशीद

बता दें कि शनिवार को जारी हुई लिस्ट में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काटकर भोपाल से आलोक शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है. मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 24 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है. जिसमें गुना से केपी शर्मा का टिकट भी काटा गया है. उनकी जगह पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीदवार बनाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

35 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

51 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago