देश

अखिलेश बोले- यूपी ‘80 हराओ’ का नारा दे रहा है, BJP नेता रविशंकर का पलटवार- सपा को 2 सीटें भी नहीं मिलेंगी

Jan Vishwas Rally Patna Bihar: बिहार में महा-गठबंधन की रैली में राजद नेताओं के साथ पटना में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंच साझा किया. इस दौरान अखिलेश ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन की डींग हांकी, उन्‍होंने कहा कि इस बार यूपी ’80 हराओ’ का नारा दे रहा है. अगर यूपी और बिहार मिलकर 120 सीटें फतह कर लेंगे तो भाजपा का क्या होगा?

लालू यादव और उनके बेटे तेजस्‍वी की मौजूदगी में अखिलेश यादव आगे बोले- “2024 में बिहार भी ’40 हराओ’ का नारा लगा रहा है. साथियों… इस बार लोकसभा चुनाव में ‘संविधान मंथन’ होने जा रहा है. एक तरफ हम संविधान के रक्षक हैं और दूसरी तरफ संविधान के भक्षक हैं, संविधान को नष्ट करना चाहते हैं.”

दिन में सपना देखने में कोई पाबंदी है क्या- भाजपा सांसद

अखिलेश यादव का बयान आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पलटवार किया. भाजपा के वरिष्‍ठ नेता व सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लेते हुए कहा, “दिन में सपना देखने में कोई पाबंदी है क्या? यूपी में अखिलेश को 80 सीटों में से 2 सीटें भी नहीं मिलेंगी, इसी पर विवाद है… यहां (बिहार) INDIA गठबंधन और वहां (उत्तर प्रदेश) PDA का सूपड़ा साफ होगा…जनता सिर्फ चुनाव की प्रतीक्षा कर रही है.”

यह भी पढ़िए: “हम BJP को नेस्तनाबूद कर देंगे”, लालू यादव बोले- नरेंद्र मोदी हिंदू नहीं हैं

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

8 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

13 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

28 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago