मनोरंजन

The Indrani Mukerjea Story: Buried Truth – नेटफ्लिक्स पर आई नई सीरीज, यह शीना बोरा मर्डर केस की गुत्‍थी सुलझाने पर बनी

New web series 2024: इंद्राणी मुखर्जी का नाम या शीना बोरा मर्डर केस के बारे में आप सब ने कहीं न कहीं तो सुना ही होगा. शीना बोरा हत्‍याकांड 2015 की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक थी, जो महीनों तक खबरों की दुनिया में सुर्खियां बटोरती रही. एक यंग और टैलेंटेड लड़की की हत्या होना न्यूज चैनल्स के लिए सनसनीखेज खबरों का विषय बन गया था.

इस हत्‍याकांड की पड़ताल शुरू होने के कुछ साल बाद इंद्राणी मुखर्जी को आरोपी बनाकर मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और फिर इस केस की तह में जाकर जांच की गयी. बहरहाल, इस केस पर एक नई डॉक्यूमेंट्री सीरीज आई है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. सीरीज का नाम है- ‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: द बरिड ट्रूथ’

इस डाक्यूमेंट्री में क्या है खास ?

‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: द बरिड ट्रूथ’ डॉक्यूमेंट्री सीरीज में शीना बोरा की मौत के मामले के बारे में परत दर परत बात की गई है. सीरीज की शुरुआत इंद्राणी मुखर्जी और शीना बोरा की फोटोज़ से होती है. इसमें दिखाया गया है कि शीना, इंद्राणी की छोटी बहन थी. कहानी धीरे-धीरे जैसे आगे बढ़ती जाती है, तो सामने आता है कि शीना का सच कुछ और ही था और वो इंद्राणी की बहन नहीं बल्कि बेटी थी. 4 एपिसोड की ये सीरीज और भी कई बड़े ट्विस्ट और टर्न्स से पैक्ड है.

इस सीरीज़ की सिंपल दिखने वाली कहानी असल में अंदर से काफी उलझी हुई है. जैसे-जैसे इसके नए पहलू सामने आते हैं वैसे-वैसे दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ती जाएगी.

कौन हैं इसके निर्माता ?

‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: द बरिड ट्रूथ’ सीरीज के निर्माता उराज बहल और सहाना लेवी हैं, दोनों ने बेहतरीन काम किया है. वो आपको इस मामले की काफी गहराई तक लेकर जाते हैं. आपके सामने दफ़न हो चुके राज़ों का खुलासा करते हैं. निर्माताओं के काम की तारीफ तो बनती है, क्योंकि ऐसे मामले की हर एक डीटेल को इकट्ठा करना और फिर उसे डॉक्यूमेंट्री में पिरोकर दुनिया के सामने लाना काफी मुश्किल काम है. अगर आपने इस केस के बारे में कुछ भी सुना या जानते हैं तो ये आपको अपने साथ बांधे रखेगी और अगर आप इसके बारे में नहीं जानते तो भी ये आपको हर मोड़ पर हैरान करती हुई नज़र आएगी.

किस-किस स्टार ने किया है काम ?

इस सीरीज को बैकग्राउंड स्कोर जोएल क्रास्टो ने दिया है, जो कि काफी बढ़िया है. वहीं, सिनेमैटोग्राफी में कमाल जॉन डब्लू रटलैंड ने दिखाया है. सीरीज की स्टार्टिंग मुंबई के उल्टे फ्रेम से की गयी है. इसमें शहरों के नाम भी उल्टे दिखाए गए हैं और फिर धीरे धीरे जैसे कहानी आगे बढ़ती है वो सीधे होते हैं. सिनेमैटोग्राफर का ये अंदाज़ बेहद ही नया और इम्प्रेसिव है. इसके अलावा सीरीज की एडिटिंग भी अच्छे तरीके से की गई है. आपको इस सीरीज को एक बार तो जरूर ही देखना चाहिए. सिर्फ कहानी के लिए ही नहीं बल्कि एक फिल्म की कहानी से लेकर बनने और नए ऐंगल्स को देखने और समझने के लिए भी देखनी चाहिये.

यह भी पढ़िए: Anant Ambani Pre Wedding समारोह में तीसरे दिन जग्गी वासुदेव और दीपिका पादुकोण समेत इस अंदाज में दिखीं दिग्गज हस्तियां

— भारत एक्सप्रेस

Pratyush Priyadarshi

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

2 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

31 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

37 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

39 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

49 minutes ago