देश

Sagar Wall Collapsed: भारी बारिश में ढही दीवार, मलबे में दबकर 9 मासूम बच्चों की मौत… सीएम ने जताया दुख, की ये घोषणा

Sagar Wall Collapsed: मध्य प्रदेश के सागर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां लगातार हो रही भारी बारिश के दौरान रविवार को एक दीवार भरभरा कर ढह गई है, जिससे 9 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे में कई बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हो गए. फिलहाल घायलों को जल्दी ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तो दूसरी ओर मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा भी की है.

हादसा जिले के हरदौल मंदिर के करीब हुआ है. यहां पर दीवार गिरने मारे गए बच्चे सावन के महीने में कच्ची मिट्टी से शिवलिंग बनाने के लिए इकट्ठा हुए थे. घटना को लेकर सीएम मोहन यादव ने दुख प्रकट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है.

ये भी पढ़ें-गायक किशोर कुमार ने इस बात को लेकर पीएम इंदिरा गांधी को भी कर दिया था मना…जानें क्या था आपातकाल से जुड़ा वो किस्सा

घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें. हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं और जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी. ओम शांति! हादसे की सूचना पर रहली क्षेत्र के विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बचाव-राहत कार्य का जायजा लिया और घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिया. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. हादसों में मृतक बच्चों की शिनाख्त के बाद आर्थिक मदद देने का भी भरोसा जताया है.

मालूम हो कि हादसा जिले के रहली थानाक्षेत्र के शाहपुर क्षेत्र में हुआ है. मारे गए सभी 9 बच्चे मकान की दीवार के मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि मलबे से निकाले गए कई बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरग ने भी हादसे को लेकर दुख जताया है और कहा है कि समाचार बेहद हृदयविदारक है, कई लोग घायल भी हुए हैं. शोकाकुल परिवारों को हमारी ओर से गहरी संवेदनाएं व हम घायल पीड़ितों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते है. भारी बारिश व ख़राब मौसम से ऐसी घटनाएँ आगे ना हो, उसके लिए उचित कदम उठाए जाए. ऐसी लापरवाही दुर्भाग्यपूर्ण है.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

40 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago