सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस (फोटो- एक्स)
IPL 2024, SRH vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 8वां मैच आज (27 मार्च) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से ये मैच खेला जाएगा. टॉस 7 बजे होगा. इस मैच में आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे कप्तान पैट कमिंस और हरफनमौला हार्दिक पंड्या के बीच भिड़ंत होगी.
आईपीएल ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था. वहीं हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने ट्रेड के माध्यम से गुजरात टाइटंस से अपनी टीम में शामिल किया था. पंड्या को 15 करोड़ रुपये मिल रहे हैं.
आईपीएल के इस सीजन में दोनों ही टीमें अभी तक अपना जीत का खाता नहीं खोल सकी हैं. दोनों टीमों का आज दूसरा मैच है. ऐसे में आज दोनों ही कप्तान अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे. हैदराबाद में अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 4 रन से हार का सामना करना पड़ा था. जबकि मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस ने 6 रनों से हराया था. दोनों टीमों ने रोमांचक अंदाज में अपना मैच गंवाया था.
आईपीएल में दोनों टीमों के रिकॉर्ड को देखा जाए तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा हैदराबाद पर हमेशा से भारी रहा है. दोनों टीमों ने अब तक 21 मैच खेले हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 12 मैच में जीत दर्ज की है. जबकि 9 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच अगर पिछले 5 मैचों की बात करें तो इसमें से 4 मुकाबले में मुंबई को जीत मिली है. जबकि, एक मैच में एसआरएच को जीत मिली है.
पैट कमिंस (कप्तान), एडेन मार्करम, मार्को जानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, मयंक अग्रवाल, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, उमरान मिलक, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, ट्रेविस हेड, वानिंदु हसरंगा, आकाश सिंह, शाहबाज अहमद, जयदेव उनादकट, झटवेद सुब्रमण्यन.
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, विष्णु विनोद, नेहाल वढेरा, शम्स मुलानी, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, पियूष चावला, ल्यूक वुड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, नुवान तुषारा, श्रेयस गोपाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवलिक शर्मा, क्वेना मफाका.
ये भी पढ़ें- IPL 2024, All Team Full Squad: आज से शुरू हो रहा आईपीएल, जानें सभी 10 टीमों का फुल स्क्वाड
CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…
Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…
Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…
Akash Anand: बसपा से निकाल दिये गए आकाश आनंद की एक बार फिर घर वापसी…
Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…