देश

Saharanpur: गौवंशों की तस्करी और मांस की सप्लाई करने वाले 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. दिल्ली-एनसीआर में लक्जरी गाड़ियों को चोरी कर गौवंशों की तस्करी करने के बाद उनको मार कर मांस की सप्लाई कर पैसे कमाने वाले 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्त में आए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में एक पर 15 से ज्यादा मुकदमें भी दर्ज हैं. पुलिस इस मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर क्राइम ब्रांच और कुतबशेर पुलिस ने 4 ऐसे शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली-एनसीआर में लक्जरी गाड़ियों को चोरी कर उनमें गौवंश की तस्करी भी करते थे. साथ ही गौवंशों का वध करके उनके मांस की सप्लाई भी किया करते थे और जमकर पैसे कमा रहे थे.

सहारनपुर पुलिस के हत्थे चढ़े इन आरोपियो में तीन आरोपी यूपी के बागपत के रहने वाले बताए जा रहे हैं जबकि एक आरोपी दिल्ली का बताया जा रहा है.

इन आरोपियों की गिरफ्तारी और उनसे हुई बरामदगी के बारे में जानकारी देते हुए सहारनपुर के एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े यह सभी लोग बेहद ही शातिर किस्म के हैं, जो कि दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी गाड़ियों को चुराकर उनमें पशुओं की तस्करी भी करते थे. साथ ही उन गाड़ियों को कबाड़ी के यहां कटवा देते थे, ताकि किसी तरह का सुराग न बचे. इन आरोपियों के पास से पुलिस ने दो लग्जरी गाड़ियां साथ ही फर्जी नंबर प्लेट के साथ-साथ गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के कागज भी बरामद किए हैं. इनमें से एक आरोपी जो कि दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है उस पर 15 से ज्यादा मुकदमे पहले भी दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: Mumbai: चलती ट्रेन से मोबाइल की झपटमारी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी जीआरपी

सहारनपुर के एसएसपी का कहना है कि सभी आरोपियों का एक लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है. इसके अलावा इनके गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं उसकी भी जांच की जा रही है. साथ ही इन आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25000 का इनाम भी दिया जाएगा.

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago