Photo- BCCI (@BCCI)/ Twitter
IND VS NZ, 1st T20 Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. वनडे सीरीज 3-0 से गंवाने वाली न्यूजीलैंड ने टी 20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की. इस मैच को न्यूजीलैंड ने 21 रन से जीता. परिणाम इंडिया के पक्ष में भी हो सकता था लेकिन हुआ नहीं. दरअसल, इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. इंडिया के गेंदबाजों ने 43 के स्कोर पर न्यूजीलैंड के 2 बल्लेबाजों को पेवेलियन भेजकर शुरुआत तो अच्छी की लेकिन पहले डेवन कॉन्वे की 35 गेंदों में पर 52 और फिर डेरिल मिचेल की 30 गेंदों पर खेली गई 59 रनों की नाबाद पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना दिए और इंडिया को जीत के लिए 177 का बड़ा टारगेट दिया.
सीरीज में 1-0 की बढ़त से आगे न्यूजीलैंड
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा. न्यूजीलैंड को बैक टू बैक मिली इन बड़ी सफलताओं ने उसकी जीत पक्की कर दी. हालांकि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने 28 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के लगाकर 50 रनों की पारी जरुर खेली लेकिन तब तक मैच भारत के हाथ से निकल चुका था. न्यूजीलैंड के लिए ब्रेसवेल, सैंटनर और फर्ग्युसन ने 2-2 विकेट लिए. 1-1 विकेट सोढ़ी और डफी ने भी चटकाए.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…