सलमान खान को फिर मिली धमकी.
Bishnoi Gang Threat to Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से फिर धमकी दी गई है. मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के नाम का धमकी भरा मैसेज मिला है. धमकी भरा मैसेज करने वालों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है. मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर यह धमकी भरा मैसेज दिया गया है. सलमान खान को दी गई धमकी भरे मैसेज में एक्टर सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है. इसके अलावा मैसेज में यह भी जिक्र है ‘इसको हल्के में ना लें, वरना सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा’. हालांकि, सलमान खान को ऐसी धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि इससे पहले सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. बुधवार (16 अक्टूबर) को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्त में लिया गया. गिरफ्त में लिए गए शख्स का नाम सुक्खा है जो कि बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस और हरियाणा पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इस शार्प शूटर को पानीपत से गिरफ्तार किया था. सुक्खा ने साल 2022 में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के इशारे पर मुंबई में सलमान खान के पनवेल फॉर्म हाउस की रेकी की थी. बताया जाता है कि रेकी के बाद सुक्खा का प्लान सलमान खान पर हमला करना था लेकिन उसकी प्लानिंग फेल हो गई.
-भारत एक्सप्रेस
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…
SUPREME COURT SLAMS TRANSIT BAN: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को…