Categories: मनोरंजन

Kangana Ranaut ने ली राहत की सांस, फिल्म ‘इमरजेंसी’ को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी, जानिए कब होगी रिलीज?

Emergency Gets Censor Certificate: कंगना रनौत की फिल्म “इमरजेंसी” के विवाद के चलते इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया था. यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सिख समुदाय की आपत्ति के कारण इसकी रिलीज को टाल दिया गया. मामला कोर्ट में पहुंच गया था. हालांकि, अब कंगना और उनके फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दे दी है. अब फिल्म की रिलीज की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी.

कंगना ने पोस्ट कर जताई खुशी

कंगना रनौत ने खुद सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल चुका है. उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमें सेंसर बोर्ड से हमारी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के लिए सर्टिफिकेट मिल गया है. हम जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करेंगे. आपके धैर्य और समर्थन के लिए धन्यवाद.” कंगना के इस पोस्ट के बाद अब साफ दिख रहा है कि फिल्म रिलीज के लिए तैयार है. बस मेकर्स इसकी रिसीज डेट भी जल्द ही घोषित करने वाले हैं.

क्या था पूरा मामला?

फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए बताया गया था कि यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी. लेकिन सिख समुदाय ने फिल्म पर आपत्ति जताई, जिसके बाद इसकी रिलीज को रोक दिया गया. मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंच गया और फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई. दूसरी ओर, फिल्म के निर्माताओं ने बॉम्बे हाईकोर्ट का भी रुख किया.

सेंसर बोर्ड ने एक रिवाइजिंग कमिटी बनाकर फिल्म में कुछ बदलाव के सुझाव दिए थे. जानकारी के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने के लिए कुछ शर्तें रखी थीं और कुछ आपत्ति जताई थी. मेकर्स को उन दृश्यों में बदलाव करने के सुझाव दिए गए थे, साथ ही डिस्क्लेमर जोड़ने के निर्देश भी दिए गए थे.

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस Oviya Helen का निजी वीडियो लीक, सोशल मीडिया पर मचा तहलका तो अभिनेत्री ने ट्रोलर्स को दिया ये जवाब

कब रिलीज होगी फिल्म?

इस फिल्म में कंगना के साथ श्रेयस तलपड़े और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी हैं. फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी. कंगना इस फिल्म की निर्देशक और निर्माता भी हैं. फिल्म 1975 में देश में लगे आपातकाल के बारे में हैं. पहले इमरजेंसी 14 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते इसकी डेट 6 सितंबर को पोस्टपोन कर दी गई थी. जिसके बाद इसके खिलाफ विवाद खड़ा हो गया और फिल्म रिलीज नहीं हो पाई. लेकिन अब फिल्म से मुसीबत के बादल हट चुके हैं और इसे सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट दे दिया है. कंगना और मेकर्स जल्द ही रिलीज डेट का एलान करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

6 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

6 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

6 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

7 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

7 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

7 hours ago