देश

UP News: राम मंदिर की सुरक्षा में लगे जवानों के लिए घर बनाएगी योगी सरकार, जमीन को लेकर किया गया ये फैसला

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या (Ayodhya ) में 22 जनवरी को राम मंदिर (Ram Mandir) का उद्घाटन होने के बाद से ही लाखों की संख्या में भक्त उमड़ रहे हैं तो वहीं मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवानों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. योगी सरकार ने इन जवानों के लिए अयोध्या में आवासीय भवन सहित कई इंतजाम किए जाने का फैसला किया है. इसके लिए शासन ने अयोध्या में स्थित माध्यमिक शिक्षा विभाग की 18.08 एकड़ जमीन गृह विभाग को फ्री में देने का फैसला किया है. इसी जमीन पर राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए आवासीय भवन बनाए जाएंगे. इसको लेकर सोमवार को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद ने भी शासनादेश जारी कर दिया है.

बता दें कि अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि की सुरक्षा में जो जवान तैनात हैं, उनके लिए अभी तक कोई बंदोबस्त नहीं है. फिलहाल इन जवानों को सरकारी के साथ ही निजी संस्थानों के जो भवन बने हुए हैं, उनमें ही ठहराया जा रहा है. तो वहीं सूत्रों के मुताबिक, जारी शासनादेश अयोध्या के जिलाधिकारी को भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्वामित्व की 18.08 एकड़ जमीन उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF), पीएसी और अन्य संस्थानों की स्थापना के लिए लोक हित में गृह विभाग को नि:शुल्क हस्तांतरित करने का फैसला किया गया है. इस शासनादेश में शासन के फैसले के अनुसार राजस्व अभिलेखों में संशोधन करते हुए उसकी सूचना एक सप्ताह में शासन को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें-TOURISM: राम मंदिर का दर्शन करने के बाद लंका की करो तैयारी! IRCTC ने लांच किया सस्‍ता टूर पैकेज, देखें कितना खर्चा आएगा

मलिकपुर व गंजा गांव में है यह जमीन

बता दें शासनादेश के अनुसार गृह विभाग को हस्तांतरित माध्यमिक शिक्षा विभाग की यह जमीन अयोध्या की सदर तहसील के मलिकपुर व गंजा गांव में है. मालूम हो कि माध्यमिक शिक्षा विभाग की अनापत्ति के बाद जिलाधिकारी ने जमीन हस्तांतरित किए जाने की संस्तुति की थी. बता दें कि राम मंदिर उद्घाटन के बाद से ही बड़ी संख्या में लगातार भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं. ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से पूरी अयोध्या में बड़ी संख्या में जवान तैनात किए गए हैं. अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन और सीसीटीवी कैमरे की नजर बनी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

21 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago