देश

‘महिलाओं के आरोप…भाजपा की कमेटी…राज्यपाल की रिपोर्ट…’ समझें आखिर संदेशखाली में क्या हुआ?

Sandeshkhali Violence Update: पश्चिम बंगाल का संदेशखाली इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो महिलाओं ने प्रदर्शन किया. इस मामले को लेकर भाजपा फिलहाल टीमएसी पर हमलावर है. हिंसा की जांच के लिए ममता सरकार ने SIT का गठन किया गया है. आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला.

उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में स्थानीय महिलाओं ने शाहजहां शेख समेत टीएमसी के कई नेताओं पर यौन उत्पीड़न और कब्जे का आरोप लगाया. आरोप के बाद शाहजहां समर्थकों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. जिससे तनाव बढ़ गया. महिलाओं की मानें तो बलात्कार को साबित करने के लिए हमसे मेडिकल रिपोर्ट मांगी जा रही है. गांव की महिलाएं कैसे आगे आकर कहेगी कि उनके साथ बलात्कार हुआ है. उन्होंने कहा कि हमारी कोई मदद नहीं कर पा रहा है.

महिलाओं ने लगाए ये आरोप

महिलाओं ने सांसद नुसरत जहां पर भी आरोप लगाए हैं. महिलाओं ने बताया कि हमारी कोई मदद नहीं कर रहा है. जिला परिषद सदस्य शाहजहां शेख मुख्य आरोपी है. वे हमारे साथ गलत व्यवहार करते हैं. हम महिलाओं को बाहर जाने से डर लगता है. हम सुरक्षा चाहते हैं. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सोमवार को इलाके का दौरा किया था. मामले में राज्यपाल ने अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंप दी है.

राज्यपाल की रिपोर्ट पर टीएमसी ने साधा निशाना

राज्यपाल की रिपोर्ट को लेकर टीएमसी ने निशाना साधा है. टीएमसी प्रवक्ता कुनाल घोष ने कहा कि रिपोर्ट में लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार, पक्षतापूर्ण और राजनीति से प्रेरित है. अगर राज्यपाल से सही स्थिति जाननी है तो उन्हें प्रशासन से बात करनी होगी. वहीं संदेश खाली हिंसा की जांच के लिए भाजपा ने भी एक हाईलेवल कमेटी का गठन किया है.

बता दें कि ममता सरकार ने महिलाओं के हंगामे के बाद डीआईजी रैंक की महिला आईपीएस अधिकारी की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय टीम बनाई थी. टीम संदेशखाली का दौरा कर महिलाओं से बात करेगी. जिन्होंने आरोप लगाया है उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

32 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago