Dunki OTT Release
Dunki OTT Release: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपने फैंस से ये वादा किया था कि, वह जल्द ही उन्हें बड़ा सरप्राइज देंगे. ऐसे में अब एक्टर के फैंस के लिए वो पल आ गया है. जी हां अब साफ़ हो चूका है कि SRK
ने अपने फैंस को क्या सरप्राइज दिया है। दरअसल, शाहरुख खान अपनी फिल्म डंकी की ओटीटी रिलीज की बात कर रहे थे. बता दें वैलेंटाइन डे पर फिल्म को ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया गया है। आइए जानते हैं आप इस फिल्म को किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
अगर अपने भी डंकी सिनेमाघरों में नहीं देखी है तो अब आप इसे आराम से अपने घर पर देख सकते हैं. बता दें आप इसे ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. जी हां ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इसकी एक अनाउंसमेंट उनके ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई थी. उन्होंने इसे शेयर करते हुए पोस्टर पर कैप्शन में लिखा- ‘अपना बैग पैक करें! दुनिया भर में डंकी के बाद, @iamsrk घर आ रहा है. डंकी अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है!”
यह भी पढ़ें : Samarth Jurel ने वैलेंटाइन डे पर किया ब्रेकअप पोस्ट, जिसे देख फैंस बोले- लग रहा ईशा से….
बता दें शाहरुख खान स्टारर डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई थी. वहीं किंग खान की फिल्म डंकी की टक्कर प्रभास की सालार से थी. दोनों ही फिल्मों ने सभी फैंस का दिल जीता. वहीं बात करें डंकी की कलेक्शन की तो 447.70 करोड़ रही और सालार ने 700 करोड़ रुपये की कमाई की. डंकी की कहानी की बात करें तो ये गैरकानूनी रूप से किसी दूसरे देश में जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले रास्ते या तरीके पर बेस्ड है.
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…