फोटो सोशल मीडिया
Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में आरोपित गायक समर सिंह के भाई संजय सिंह को बड़ी राहत कोर्ट से मिली है. उनकी जमानत शनिवार को मंजूर कर दी गई है. शनिवार को वाराणसी के जिला जज डा. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में संजय की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई थी. अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह ने पक्ष रखा और फिर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जज ने आरोपित संजय सिंह की जमानत याचिका की मंजूरी पर मुहर लगा दी.
मालूम हो कि कुछ महीने पहले फिल्म की शूटिंग के लिए भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे वाराणसी पहुंची थीं. जहां वह रुकी थीं, वहीं पर उनका शव फंदे से लटकते हुए मिला था. घटना 26 मार्च को सारनाथ थाना क्षेत्र के होटल सोमेंद्र में हुई थी. इसी होटल में उनका शव मिला था. आकांक्षा की मां मधु दुबे ने सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर आकांक्षा की साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया था. इसी के बाद पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत दोनों पर मुकदमा दर्ज किया था और इसी के बाद पुलिस इस मामले में घटना के 12 दिन बाद समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था और संजय सिंह की गोइठहां रिंग रोड से क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था. इसी के बाद से दोनों आरोपित जेल में निरुद्ध हैं. वहीं बता दें कि समर सिंह की जमानत अर्जी जिला जज की अदालत से खारिज हो चुकी है. तो वहीं संजय सिंह को शनिवार को बड़ी राहत मिली है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक आकांक्षा दुबे लायक फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची थीं. वह बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित सुमेन्द्रा होटल के रूम नंबर 205 में रुकी थीं. उनके साथ मेकअप आर्टिस्ट राहुल शर्मा, हेयर ड्रेशर रेखा मौर्या व ब्वाय संजय यादव भी थे. बता दें कि आकांक्षा मूलरूप से पर्सिपुर, थाना-चोरी, जिला- भदोही की रहने वाली थी, लेकिन फिल्मों में आने के बाद वह बसई, पालघर, नालासोपारा ईस्ट मुम्बई (महाराष्ट्र) में रहने लगी थीं. उनकी मौत की खबर के बाद उनके फैन क्लब में शोक की लहर दौड़ गई थी और लोगों ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की थी.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…