देश

रेलवे बोर्ड ने बताई हादसे की वजह, 128 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी कोरोमंडल एक्सप्रेस

ओडिशा के बालासोर में हुए कोरोमंडल ट्रेन हादसे को लेकर रेलवे बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है. बोर्ड ने बताया कि शुरुआती जांच में सिग्नल में कुछ गड़बड़ी की समस्या सामने आई है. अभी फिलहाल जांच जारी है. बोर्ड ने आगे बताया कि दो लूप लाइन पर मालगाड़ी खड़ी हुई थी. कोरोमंडल एक्सप्रेस की रफ्तार 128 किलोमीटर प्रति घंटा थी. इसके अलावा यशवंतपुर एक्सप्रेस की स्पीड 126 किलोमीटर थी. कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन लोहा लदी मालगाड़ी से टकरा गई . वजन ज्यादा होने से मालगाड़ी के डिब्बे अपनी जगह से नहीं हिले, जिससे यात्रियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. तभी वहीं से गुजर रही यशवंतपुर एक्सप्रेस के पीछे के दो डिब्बों से कोरोमंडल के डिब्बे टकरा गए. कोच के टकराने से उसके भी डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए.

संचालन व्यवसाय विकास की सदस्य जया वर्मा सिन्हा ने बताया कि रेलवे ने हादसे के बाद सबसे पहले राहत और बचाव कार्य शुरू किया. उसके बाद मरम्मत कार्य को युद्धस्तर पर कराया जा रहा है. मलबे को तेजी के साथ मशीनों से हटाने का काम भी किया जा रहा है. एक हजार मजदूरों को लगाया गया है. बहानागा स्टेशन पर 4 लाइने हैं. इसमें 2 मेन लाइन है. लूप लाइन पर एक मालगाड़ी थी. स्टेशन पर ड्राइवर को ग्रीन सिग्नल मिला था. दोनों गाड़ियां अपने पूरे गति पर चल रही थी. प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि सिग्नल में गड़बड़ी हुई है. घटना की चपेट में सिर्फ कोरोमंडल आई थी.

यह भी पढ़ें- अध्यादेश के खिलाफ रामलीला मैदान में हुंकार भरेंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से करेंगे संवाद

वहीं रविवार को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सीएम ने पीएम को हादसे को लेकर ताजा स्थिति से अवगत कराया. सीएम पटनायक ने पीएम को बताया कि अलग-अलग अस्पतालों में घायलों का इलाज किया जा रहा है. जिसमें 1175 घायलों को भर्ती कराया गया था. जिसमें से सात सौ से ज्यादा को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है. ज्यादातर मरीजों की स्थिति में सुधार है. वहीं प्रधानमंत्री ने संकट के दौरान त्वरित और कुशल कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री और ओडिशा सरकार को धन्यवाद दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

23 minutes ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

34 minutes ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

38 minutes ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

47 minutes ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

54 minutes ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

1 hour ago