दुनिया में सबसे महंगा शहर
दुनिया के सबसे महंगे शहरों की पिछले साल की रैंकिंग की बात करें तो पेरिस, ज्यूरिख और हांगकांग संयुक्त रूप से इस सूची में पहले स्थान पर थे. लेकिन इस बार मामला पलट गया है. दुनिया के सबसे महंगे शहर के बारे में सोचने पर आपके मन में कौन-कौन से नाम आ सकते हैं, हो सकता है आपको लगता हो कि लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क, लॉसएंजिल्स, ज्यूरिख, सिंगापुर या कोई और दुनिया का सबसे महंगा शहर होगा लेकिन ऐसा नहीं है.अगर आप भी सोचते हैं कि इस सवाल का जवाब इन्हीं में से कोई एक है तो आप गलत हैं. लंदन की इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने दुनिया के सबसे महंगे शहरों की सूची जारी की है.
दरअसल, दुनिया का सबसे महंगा शहर इजराइल में है, नाम है तेलअवीव विश्व के महंगे शहरों को लेकर इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) की ओर से जारी आधिकारिक रैंकिंग में इस शहर ने पांच पायदान की छलांग लगाई है और पहली बार लिस्ट में टॉप रैंक हासिल किया है.
दुनिया के इस शहर में सबसे महंगा है जीवन यापन
इस शहर में बढ़ती महंगाई ने वैश्विक स्तर पर लोगों के खर्चे को काफी बढ़ा दिया है वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 173 शहरों में वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों को अमेरिकी डॉलर में तुलना कर के घोषित किया गया है. तेलअवीव, इजरायल का प्रमुख शहर है, जिसकी स्थापना यहूदी प्रवासियों ने 1909 में की थी, बढ़ती महंगाई ने वैश्विक स्तर पर रहने की लागत को बढ़ा दिया है, जिसके चलते तेल अवीव जीवन यापन करने के लिए विश्व का सबसे महंगा शहर बन गया है तेल अवीव की राष्ट्रीय मुद्रा शेकेल की मजबूती डॉलर के मुकाबले बढ़ने के साथ परिवहन और किराने के सामान की कीमतों में वृद्धि के कारण रैंकिंग में ऊपर चढ़ गया है.
इसे भी पढ़ें : NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े का दावा, दाऊद इब्राहिम के नाम से जान से मारने की मिल रही धमकियां
दूसरे स्थान पर पेरिस और सिंगापुर
दुनिया के सबसे महंगे शहरों की सूची में पेरिस और सिंगापुर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं वहीं, इस सूची में पेरिस और सिंगापुर के बाद ज्यूरिख का स्थान है. पांचवे स्थान पर हांगकांग, छठे स्थान पर न्यूयॉर्क और सातवें स्थान पर जिनेवा शहर का नाम है. टॉप 10 महंगे शहरों की सूची में आठवें, नौवें और 10वें स्थान पर क्रमश: कोपेनहेगेन, लॉस एंजेलिस और ओसाका शहर का नाम है.
2020 में टॉप पर थे पेरिस, ज्यूरिख और हांगकांग
सबसे महंगे शहरों की पिछले साल की रैंकिंग की बात करें तो 2022 में पेरिस, ज्यूरिख और हांगकांग संयुक्त रूप से इस सूची में पहले स्थान पर थे. लेकिन इस बार इजरायल के शहर तेलअवीव ने महंगे जीवन यापन की दृष्टि से सबको पछाड़ दिया है. तेल अवीव में रहना सबसे महंगा है, बता दें कि इस साल का डेटा अगस्त और सितंबर में एकत्र किया गया था क्योंकि माल और वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी. आंकड़े दर्शाते हैं कि स्थानीय मुद्रा के संदर्भ में औसत कीमतों में 3.5 फीसदी बढ़ोतरी हुई. यह पिछले पांच वर्षों में दर्ज की गई सबसे तेज मुद्रास्फीति दर है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…