देश

संजीव माहेश्वरी जीवा को मारने के लिए तैयार था प्लान B, विजय नाकामयाब होता तो दूसरे शूटर मार देते गोली !

लखनऊ की सिविल कोर्ट में गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की 7 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्यारे वकील के भेष में आए थे. जिन्होंने कोर्ट रूम में पहुंचकर जीवा की हत्या कर दी. पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. इस हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए इसमें सिर्फ विजय यादव ही नहीं शामिल था. बल्कि इसके अलावा और भी शूटर थे. जो जीवा की हत्या करने के लिए प्लान बी तैयार किया था. आरोपी विजय यादव जौनपुर जिले का रहने वाला है. फिलहाल सीएम योगी के निर्देश पर एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है, जो इस हत्याकांड मामले की जांच करेगी. एसआईटी को एक हफ्ते में रिपोर्ट शासन को सौंपने के निर्देश भी दिए गए हैं.

संजीव माहेश्वरी को मारने के लिए शूटर विजय यादव पहले ही एससी/एसटी कोर्ट रूम के बाहर पहुंच गया था. किसी को शक न हो, इसके लिए उसने काला कोट पहन रखा था और हाथ में कुछ फाइलें भी थीं. जैसे ही संजीव माहेश्वरी को कोर्ट रूम में लाया गया, मौका मिलते ही विजय ने पीछे से फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें संजीव माहेश्वरी जीवा की मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- वायनाड लोकसभा सीट पर जल्द होंगे चुनाव : चुनाव आयोग ने पार्टियों को भेजा पत्र, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी सीट

सूत्रों का दावा है कि अगर विजय मारने में नाकामयाब होता और संजीव भागने की कोशिश करता तो उसे दूसरे शूटर गोली मार देते. वहीं गोली मारने के बाद विजय ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन वकीलों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई भी की. जिसमें विजय यादव घायल हो गया. बाद में उसे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. अब इस घटना को लेकर सियासी घमासान भी शुरू हो गया है. अखिलेश यादव ने वारदात के तुरंत बाद बयान देते हुए कहा कि, अगर हम कुछ बोलेंगे तो लोग कहेंगे कि सपा ने मरवा दिया. दूसरी तरफ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस तरह की घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मामले की जांच कराए जाने के बाद जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

2 minutes ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

13 minutes ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

49 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

1 hour ago

अर्थव्यवस्था के आंकड़ों पर ट्रंप का बड़ा दावा, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी कही अहम बात

Donald Trump GDP Growth Claim: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों में संशोधन को लेकर…

1 hour ago

कायम है किताबों का जादू: मुंबई बुक फेस्टिवल में पहुंचे CMD उपेंद्र राय और आचार्य मनीष

मुंबई में जारी 'मुंबई बुक फेस्टिवल' किताबों के महाकुंभ के रूप में उभरा है. भव्य…

2 hours ago