यूटिलिटी

PM Kisan Yojana: इस छोटी-सी चूक से आपको नहीं मिलेगी पीएम किसान का लाभ, 14वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं 3 करोड़ किसान

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत हर चार माह में आने वाली राशि की 14वीं किस्त आने वाली है. किसानों को अगली किश्त का बेसब्री से इंतजार है. अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि पीएम किसान योजना के तहत 14वीं किस्त का पैसा कब आएगा? लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह राशि 10 जून से पहले कभी भी जारी की जा सकती है.

केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना 6000 रुपये भेजे जाते हैं. यह राशि हर चार महीने में तीन किश्तों में दी जाती है. प्रत्येक किस्त की राशि 2000 रुपये है. इस योजना के तहत अब तक 13वीं किस्त जारी की जा चुकी है. हालांकि अब तक कई किसानों को 13वीं किस्त भी नहीं मिली है.

करोड़ों किसान 14वीं किस्त से बाहर हो सकते हैं

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 3 करोड़ से ज्यादा किसान पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं. क्योंकि ज्यादातर किसानों ने अभी तक ईकेवाईसी अपडेट नहीं कराया है और सरकार की ओर से कहा गया है कि ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य है. ऐसे में इन किसानों की अगली किस्त फंस सकती है. अगर आपने भी EKYC डॉक्यूमेंट पूरा नहीं किया है तो आपको अगली किस्त मिलने से रोका जा सकता है.

ये काम कैसे होगा

EKY पूरा करने के लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहां आप फॉर्मर कॉर्नर सेक्शन में ई-केवाईसी ऑप्शन पर क्लिक करें. अब आप अपना आधार और अन्य जरूरी जानकारी भरें. इसे भरने के बाद मोबाइल नंबर और ओटीपी डालें. आपका ईकेवाईसी पूरा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- वायनाड लोकसभा सीट पर जल्द होंगे चुनाव : चुनाव आयोग ने पार्टियों को भेजा पत्र, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी सीट

इनकी किस्त भी रुक सकती है

14वीं किस्त प्राप्त करने के लिए आपको भूमि सत्यापन करवाना होगा. भूमि सत्यापन नहीं होने पर आप योजना की अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं. इस काम को आप कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर भी पूरा कर सकते हैं.

किन दस्तावेजों की आवश्यकता है

अगर आप पीएम किसान योजना के तहत आवेदन करते हैं तो आपके पास आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन के दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो होना जरूरी है. आप इस योजना के तहत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था: दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं…

30 seconds ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

4 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

56 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

2 hours ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

2 hours ago