देश

Sant Kabir Nagar: मुस्लिम युवक ने फेसबुक पर हिंदू बनकर छत्तीसगढ़ की युवती से की दोस्ती, रचाई शादी फिर किया बेचने का प्रयास, इस तरह हुआ खुलासा

-विजय मिश्र

Sant Kabir Nagar: उत्तर प्रदेश में जबरन धर्म परिवर्तन कराने का खेल तमाम कार्रवाइयों के बावजूद भी जारी है, जबकि इसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान भी यूपी में कर दिया गया है. ताजा मामला संत कबीर नगर से सामने आया है. इस मामले में छत्तीसगढ़ की एक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक ने उससे झूठ बोलकर शादी की और फिर बेचने का प्रयास भी किया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी समीर खान उर्फ गोवर्धन के भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

संतकबीरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के गोसमंडी में छत्तीसगढ़ की 28 वर्षीय एक युवती ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया है कि फेसबुक के जरिए मुस्लिम युवक ने हिंदू युवक गोवर्धन सैनी बनकर दोस्ती की और फिर उनकी दोस्ती हुई. युवती ने बताया कि इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से 2020 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में शादी कर ली. युवती ने कहा कि शादी के बाद युवक उसे लेकर खलीलाबाद ले आया और किराए के मकान पर लेकर रहने लगा.

युवती ने आगे बताया कि करीब डेढ़ वर्ष के बाद जब युवती को युवक का बैंक पासबुक मिला तो, उसमें युवक का मुस्लिम नाम समीर खान लिखा देखा, जिसे देखर वह चौंक गई और फिर इसी को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया. जब उसने उसका विरोध किया तो वह उसे मारने-पीटने लगा और यहां तक कि धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की कोशिश करता हुआ गर्भपात कराने के साथ ही बेचने का प्रयास भी करने लगा. युवती ने बताया कि इसी के बाद उसने युवक पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर ही है.

ये भी पढ़ें- सीमा हैदर मामले में बड़ी कार्रवाई! सचिन के दो रिश्तेदार गिरफ्तार

पुलिस ने दर्ज किया केस

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के साथ ही उसके परिवार सहित 9 लोगों के खिलाफ मारने-पीटने, धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने, गर्भपात कराने और बेचने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. शहर कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी के भाई साहिल खान को गिरफ्तार करते हुए उसे जेल भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है. दूसरी ओर युवती का कोर्ट के समक्ष बयान कराते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इस पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि इस घटना को लेकर युवती की तहरीर पर धर्म परिवर्तन, गर्भपात और बेचने का प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के भाई साहिल खान को जेल भेज दिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

10 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

10 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

59 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago