देश

सियासी बवाल के बीच मणिपुर का दौरा करेंगे विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसद, हिंसाग्रस्त इलाकों में जमीनी हालात का लेंगे जायजा

Opposition MPs to visit Manipur: मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर विपक्षी गठबंधन India केंद्र सरकार को संसद से लेकर सड़क तक घेरने की कोशिश में लगा है. विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मणिपुर की घटना को लेकर संसद में जवाब की मांग कर रहा है. वहीं दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन India ने आगे रणनीति बनाते हुए 29 और 30 जुलाई को मणिपुर का दौरा करने का फैसला लिया है.

गठबंध INDIA 29 और 30 जुलाई मणिपुर में हिंसाग्रस्त जगहों का दौरा करेंगे और जमीनी हालात जानने की कोशिश करेंगे. इसको लेकर इंडिया के सांसदों ने प्लानिंग करना शुरू कर दिया है. विपक्ष के शनिवार और रविवार को मणिपुर का दौरा करने के लिए चुना है, क्योंकि इन दिनों सदन की कार्यवाही नहीं होती.

विपक्ष सदन में लेकर आया अविश्वास प्रस्ताव

मणिपुर हिंसा को लेकर गठबंधन INDIA पीएम मोदी के संसद बयान न देने को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है. विपक्ष लगातार पीएम के संसद में बयान की मांग कर रहा है. इसी कड़ी में विपक्ष ने रणनीति के तहत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आयी है, जिससे की प्रधानमंत्री नरेंद्र संसद में आकर मणिपुर की हिंसा पर जवाब दे सकें. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज गुरुवार को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, “सदन चल रहा है, हम मांग कर रहे हैं कि PM वहां आएं और बयान दें लेकिन वे राजस्थान में राजनीतिक भाषण दे रहे हैं और चुनाव की बात कर रहे हैं. जब वे वहां जा सकते हैं तो क्या आधे घंटे के लिए सदन में आकर बयान नहीं दे सकते ? इसका मतलब है कि लोकतंत्र में उनकी कोई रुचि नहीं है, कोई विश्वास नहीं है. वे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा नहीं करना चाहते, वे संसद का अपमान कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- तो क्या गुमराही के शिकार हो गए CM गहलोत? PMO ने ट्वीट कर दिखाया आईना, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में दिया गया था स्पीच का वक्त

काले कपड़े पहनकर विपक्ष ने किया विरोध

वहीं विपक्ष ने आज काले पहनकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार को घेरने की कोशिश की. इस दौरान कांग्रेस सांसद ने शशि थरूर ने कहा कि, “हर राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की कड़ी निंदा की जाती है, मणिपुर में जो हुआ वह भयानक है. वहां 55 हजार लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं, 149 लोगों की जान चली गई है. यह कोई छोटी समस्या नहीं है. आप अन्य राज्यों के बारे में भी बात कर सकते हैं, लेकिन वहां ऐसी कोई स्थिति नहीं है. काले कपड़े पहनने के पीछे विचार यह है कि देश में अंधेरा है तो हमारे कपड़ों में भी अंधेरा होना चाहिए.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

27 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

36 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

37 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago