यूटिलिटी

खुशखबरी! पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त जारी, करोड़ों किसानों के खाते में डाले गए दो-दो हजार रुपये

PM Kisan Yojana: देश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. पीएम किसान योजना की 14वीं किस्ता जारी कर दिया गया है. देशभर के सिमांत किसानों के खाते में केंद्र सरकार ने दो-दो हजार रुपये जमा करा दिए हैं. पीएम मोदी ने आज राजस्थान के सीकर में 8.5 करोड़ से अधिक किसानों को किस्त जारी किया है.सरकार की ओर से 14वीं किस्‍त के रूप में 17 हजार करोड़ रुपये बांटे गए हैं. बता दें कि योजना के तहत साल में 6,000 रुपये किसानों को दिए जाते हैं. ये रकम एक साथ नहीं बल्कि बारी-बारी से तीन किस्तों में किसान के बैंक अकाउंट में सीधे डाल दिए जाते हैं.

किसानों को सलाना 6 हजार रुपये किए जाते हैं ट्रांसफर

बता दें कि पीएम मोदी राजस्‍थान के दौरे के दौरान पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना की 14वीं किस्‍त 11 बजे जारी की. अभी तक इस योजना के तहत 13वीं किस्‍त ट्रांसफर की जा चुकी है. सरकार इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये ट्रांसफर करती है. ये रकम तीन किस्‍त में चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये करके दी जाती है.

यह भी पढ़ें: UP News: पसमांदा स्नेह यात्रा हुई रद्द, अब एक अगस्त से होगी शुरू, यूपी के 27 जिलों से होकर गुजरेगी, BJP ने बनाई ये रणनीति

इन किसानों के खाते में नहीं डाले जाएंगे पैसे

बता दें कि जिन किसानों ने अपना केवाईसी नहीं कराया है और उनका नाम लिस्ट में नहीं है. उन किसानों के खाते में 14वीं किस्ती के पैसे नहीं डाले जाएंगे. अगर आपने भी अपना केवाईसी नहीं कराया है तो फटाफट करा लें. इसके लिए सबसे पहले आपको किसान सम्मान निधि के ऑफिशियल साइट पर विजिट करना होगा. यहीं से केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होगी. इसके अलावा आप किसी पास के सीएसी सेंटर में जाकर भी केवाईसी करा सकते हैं.

बताते चलें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2019 में की गई थी. शुरुआत में केवल  2 करोड़ 63 लाख लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया था. इनमें से तमाम किसानों को योजना की पहली, दूसरी, तीसरी किस्तों का लाभ भी मिला. लेकिन जब पात्रों को जांच शुरू हुई तो इनमें से हजारों किसान सरकारी नौकरी वाले और आयकरदाता पाए गए. अब इस योजना के माध्यम से करीब 8.5 करोड़ लोगों को लाभ दिया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

24 minutes ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

1 hour ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

2 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago