भारत द्वारा पाकिस्तान पर हाल ही में किए गए हवाई हमलों की तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थाओं ने भी छापा है. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि भारत की सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है.
सोशल मीडिया और कुछ समाचार प्लेटफॉर्म्स पर सामने आई तस्वीरों में एक क्षतिग्रस्त इमारत, रनवे पर क्रेटर और एक क्षतिग्रस्त हैंगर दिखाया गया है. भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे की सत्यता की जांच की.
पड़ताल में पाया गया कि ये तस्वीरें वास्तव में सैटेलाइट इमेजरी से ली गई हैं और इन्हें ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ ने अपनी रिपोर्ट में प्रकाशित किया था. इन तस्वीरों में दिखाया गया नुकसान एक हवाई अड्डे और आसपास की संरचनाओं का है, जिसमें रनवे पर क्रेटर, एक क्षतिग्रस्त हैंगर और एक इमारत शामिल है.
‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ दोनों ने अपनी विश्लेषण रिपोर्ट में कहा कि यह नुकसान भारत की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई का परिणाम है. हालांकि, भारत सरकार या रक्षा मंत्रालय की ओर से इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
दूसरी ओर, कुछ विशेषज्ञों ने इन तस्वीरों की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि सैटेलाइट इमेज को गलत तरीके से पेश किया जा सकता है और यह नुकसान किसी अन्य घटना, जैसे प्राकृतिक आपदा या पुरानी सैन्य कार्रवाई का परिणाम भी हो सकता है. इसके अलावा, पाकिस्तान की ओर से भी इस हमले की पुष्टि या खंडन नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें- बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर: भूमि अधिग्रहण के लिए मंदिर निधियों के उपयोग को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी
-भारत एक्सप्रेस
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…
PMLA Insurance: बीमा नियामक IRDAI कमीशन और खर्च की सीमा तय करने के लिए नए…
दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…