दिवंगत सतीश कौशिक और विकास मालू-शानवी मालू
Satish Kaushik Death: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार एक फार्म हाउस के मालिक विकास मालू और उसकी अलग रह रही पत्नी शानवी से पूछताछ की. फिल्मकार सतीश कौशिक मौत से एक दिन पहले इस फार्म हाउस में हुई पार्टी में मौजूद थे. फार्म हाउस के मालिक की पत्नी ने आरोप लगाया था कि उसका पति अभिनेता-फिल्मकार से ‘छुटकारा पाने की योजना’ बना रहा था.
बता दें कि एक्टर सतीश कौशिक की बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी.
पुलिस ने बताया कि फार्म हाउस मालिक विकास मालू से करीब साढे तीन घंटे तक पूछताछ की गई जबकि उसकी पत्नी शानवी से अलग से तीन घंटे पूछताछ की गई. उन्होंने बताया कि फार्म हाउस मालिक दोपहर एक बजे दक्षिण पश्चिम जिले के कापसहेड़ा पुलिस थाने में जांच से जुड़ा और उससे कौशिक की मौत की घटनाओं को लेकर सवाल किए गए.
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘वह दोपहर एक बजे आया और पूछताछ करीब साढ़े चार बजे खत्म हुई. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि कौशिक होली मनाने आए थे और उसके फार्महाउस में रुके थे.’’
फॉर्महाउस मालिक के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक पिछले 30 साल से उनके मित्र थे.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि फार्महाउस मालिक की पत्नी अपने आरोपों पर कायम है, लेकिन आरोप साबित करने के लिए उसके पास कोई सुबूत नहीं हैं.
हरियाणा में जन्में सतीश कौशिक नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के छात्र थे. उन्होंने ‘जाने भी दो यारों’, ‘राम-लखन’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘भारत’, ‘छलांग’, ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार अभिनय से चाहने वालों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…