लाइफस्टाइल

स्वास्थ्य का खजाना है औषधीय गुणों से भरपूर इन हरे पत्तों से बना काढ़ा, सर्दी-जुकाम से लेकर जोड़ों के दर्द में देता है राहत

Leaves Benefits: सर्दियों का मौसम अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है. ऐसे में औषधीय गुणों से भरपूर पारिजात, हरसिंगार या शेफालिका को आयुर्वेद में स्वास्थ्य का खजाना माना जाता है. पारिजात में ना केवल हड्डियों के दर्द से निजात दिलाने का गुण होता है बल्कि सर्दी-जुकाम के लिए भी यह रामबाण माना जाता है.

जीवक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर, चंदौली के बीएएमएस के छात्र कृष्णानंद तिवारी ने आयुर्वेद में पारिजात के महत्व के बारे में बात की. उन्होंने बताया, “आयुर्वेद में पारिजात का महत्वपूर्ण स्थान है. इसके पत्ते, फूल, छाल औषधि के रूप में उपयोग किए जाते हैं.”

जरूर पिएं इसके पत्ते का काढ़ा

उन्होंने बताया, “पारिजात के पत्तों का बना काढ़ा सर्दी-जुकाम में रामबाण माना जाता है और यह एलर्जी से मुक्ति भी दिलाता है. पारिजात बुखार, जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग और अनिद्रा जैसी बीमारियों में लाभकारी माना जाता है. पारिजात के पत्तों से बनी चाय रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करती है. सर्दियों में यदि आपको जुकाम हो गया है तो घबराने की जरुरत नहीं है, बस आपको पारिजात के पत्तों से बना काढ़ा पीना है.

पारिजात का काढ़ा पीना काफी फायदेमंद

कृष्णानंद ने बताया कि पारिजात का काढ़ा पीना काफी फायदेमंद होता है और यह शरीर को गर्मी भी देता है. उन्होंने बताया कि काढ़ा बनाने के लिए गर्म पानी में पारिजात के पत्तों को 10 से 15 मिनटों तक खौलाना है और इसके बाद इसमें थोड़े नमक के साथ काली मिर्च को डालना है. जुकाम से पीड़ित व्यक्ति को यह गर्म काढ़ा पीना चाहिए. इससे काफी राहत मिलती है.

यह भी पढ़ें: Christmas 2024: Jingle Bell गाने का Christmas से कोई कनेक्शन नहीं? जानें इस मशहूर गाने का चौंकाने वाला सच

पारिजात के पत्तों से बनी चाय का सेवन

अस्थमा और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए पारिजात काफी लाभदायी रहा है. सूखी खांसी से राहत के लिए पारिजात के फूलों और पत्तों से बनी चाय का सेवन करना फायदेमंद होता है. यह अस्थमा के लक्षणों को भी कम करने में मदद करेगा. आप चाहें तो इस चाय में एक चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं. स्वाद भी बेहतर होगा.

और भी हैं कई फायदे

पारिजात के कई लाभ होते हैं. इसमें ई.कोली जैसे कीटाणुओं से लड़ने की क्षमता होती है. जो वायरल और फंगल इंफेक्शन का कारण बनते हैं. हरसिंगार के फूलों और पत्तों का सेवन कर ना केवल बुखार से राहत पा सकते हैं बल्कि स्किन से जुड़ी एलर्जी या स्किन प्रॉब्लम को भी दूर कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

4 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

42 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

2 hours ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

2 hours ago