देश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के प्रशासक पद पर अश्विनी कुमार की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के प्रशासक पद पर अश्विनी कुमार की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता जमीर अहमद जुमलाना को दिल्ली हाई कोर्ट जाने को कहा है. याचिका में अश्विनी कुमार पर कानूनी अधिकारी के बिना सार्वजनिक पद हड़पने का आरोप लगाया गया है.

याचिकाकर्ता जमीर अहमद जुमलाना ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की थी कि अश्विनी कुमार को वक्फ बोर्ड प्रशासक के तौर पर नियुक्ति से रोका जाए. इससे पहले हाई कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि यह कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है, क्योंकि इसमें बोर्ड के प्रशासक के रूप में दिल्ली सरकार के अधिकारी की नियुक्ति को रद्द करने के लिए कोई वैध कारण नही दिया गया है.

कोर्ट ने याचिकाकर्ता यामीन अली पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए रिट याचिका को खारिज कर दिया था. अदालत ने जुर्माने की राशि को चार हफ्ते के भीतर सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष में जमा कराने को कहा था.

यह भी पढ़ें: Amazon और Flipkart के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को SC ने कर्नाटक HC में ट्रांसफर करने का दिया आदेश

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सुबह-सुबह हिली पहाड़ों की धरती…! हिमाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…

22 minutes ago

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

47 minutes ago

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास, करियर में चमकेगी प्रतिभा; जानें लव लाइफ और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…

1 hour ago