देश

Chhattisgarh: बीजापुर में माओवादियों के हमले में 8 जवानों समेत 9 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल से वाहन को उड़ा देने से आठ जवान और एक ड्राइवर की मौत हो गई. ये नौ लोग एक ऑपरेशन से लौट रहे थे, जब दोपहर करीब 2:15 बजे बस्तर क्षेत्र के कुटरू में IED विस्फोट में स्कॉर्पियो एसयूवी को उड़ा दिया गया.

ये आठ सुरक्षाकर्मी जिला रिजर्व गार्ड (District Reserve Gaurd) के थे, जो राज्य में माओवाद से निपटने के लिए गठित एक विशेष पुलिस इकाई है. यह माओवादी हमला ऐसे समय में हुआ है जब सुरक्षा बल छत्तीसगढ़ के माओवादी बहुल इलाकों में गहरी पैठ बना रहे हैं और विद्रोहियों को घेर रहे हैं.

5 नक्सलियों को मार गिराया

इससे पहले सोमवार को ही सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों पर हमला किया और दो महिलाओं समेत पांच नक्सलियों को मार गिराया. एके 47 और सेल्फ-लोडिंग राइफल जैसे स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं. शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि हमले वाली जगह पर अभी भी तलाशी अभियान जारी है. अधिक जानकारी का इंतजार है.

बस्तर से भाजपा सांसद महेश कश्यप ने इस हमले को ‘कायरतापूर्ण’ बताया. उन्होंने कहा, ‘हमारे जवान माओवादियों का सफाया कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने हताशा में इस दुर्भाग्यपूर्ण हमले को अंजाम दिया है. मैं इस घटना में मारे गए जवानों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. हमारी सरकार 2026 तक बस्तर को माओवादियों से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है. हम अपने जवानों का बदला लेंगे.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

3 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

29 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

32 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago