खेल

सचिन ने भेजी थी बच्चों की फीस, मैंने लौटा दी: विनोद कांबली की पत्नी ने शादी, शराब और परिवारिक संघर्षों पर की खुलकर बात

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया ने उनके निजी जीवन से जुड़े कई अहम पहलुओं पर खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी शादी, वित्तीय समस्याएं, और कांबली की शराब की लत ने उनके परिवार पर गहरा प्रभाव डाला.

एंड्रिया ने भास्कर को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह एक मॉडल रह चुकी हैं और विनोद कांबली से उनकी पहली मुलाकात 2004 में हुई थी. उस समय कांबली अपनी मां के निधन के कारण इमोशनली डिस्टर्ब थे और शराब की लत में थे. एंड्रिया ने बताया, “मुझे लगा कि वह इमोशनल तौर पर परेशान होने की वजह से शराब पी रहे हैं. कुछ समय बाद उन्होंने मुझसे शादी की इच्छा जताई. मैंने साफ कहा कि उन्हें शराब छोड़नी होगी.”

विनोद कांबली और एंड्रिया ने 2006 में शादी की, लेकिन शुरुआती दिनों में उनकी वित्तीय स्थिति बेहद खराब थी. शादी से पहले विनोद किसी महिला के साथ घूमते थे. सचिन तेंदुलकर उस महिला को ज्यादा पसंद नहीं करते थे. उन्होंने विनोद को एंड्रिया से शादी करने की सलाह भी दी थी.

शराब की लत से परेशान

2010 में जब उनका पहला बच्चा होने वाला था, तब आर्थिक समस्याओं के कारण कांबली काफी परेशान हो गए. एंड्रिया ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली और कई कॉन्ट्रैक्ट साइन किए. इसके बाद उनकी स्थिति सुधरने लगी. एंड्रिया ने विनोद को शराब छोड़ने के लिए प्रेरित किया. 6 साल तक विनोद ने शराब को हाथ तक नहीं लगाया, लेकिन सिगरेट पीते रहे. उनकी हालत में यह सुधार देखकर सचिन भी हैरान थे. हालांकि, समय के साथ वह दोबारा शराब की लत में पड़ गए.

एंड्रिया ने यह भी बताया कि 2014 में उनकी बेटी के जन्म के बाद कांबली को शराब की लत के कारण रीहैब सेंटर भेजा गया. अब तक वह 6-7 बार रीहैब जा चुके हैं. कोविड-19 के दौरान काम बंद हो जाने से स्थिति और खराब हो गई. एंड्रिया ने बताया कि 2023 में उन्होंने एक मनोचिकित्सक (Psychiatrist) की मदद ली, लेकिन कांबली ने दवाइयों के साथ शराब पीना जारी रखा, जिससे उनकी मानसिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ा.

सोसाइटी में मुश्किलें

एंड्रिया ने कहा कि कांबली ने सच का सामना शो में सचिन से जुड़े कुछ मुद्दों पर बात की थी, जिसके बाद से चीजें और नकारात्मक हो गईं. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि एक समय पर सचिन ने उनके बच्चों की स्कूल फीस भी दी थी, लेकिन उन्होंने वह पैसे वापस कर दिए.

एंड्रिया ने खुलासा किया कि जहां वे रहते हैं, वहां विनोद को अक्सर टारगेट किया जाता है. वहां और भी पूर्व खिलाड़ी रहते हैं. सोसाइटी में बेवजह नोटिस लगाए जाते हैं, बच्चों को शेम किया जाता है, और विनोद के साथ मारपीट की भी कोशिश की गई. उन्होंने यह भी बताया कि विनोद अपने भाइयों को पसंद नहीं करते दूसरी तरफ मेरे (एंड्रिया) परिवार की ओर से भी दबाव बनाया गया, लेकिन वह कभी अपने पति का साथ नहीं छोड़ सकतीं.

एंड्रिया ने बताया कि जब स्थिति अत्यधिक खराब हुई, तो कुछ सामाजिक संगठनों और वानर सेना ने उनकी मदद की. उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद करती हूं कि चीजें जल्द ही बेहतर हो जाएं.”

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

आमलकी एकादशी: जानिए इसका धार्मिक महत्व, आंवले के पेड़ की पूजा और व्रत की तारीखें

Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन आंवले के पेड़ की…

1 minute ago

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

9 minutes ago

क्या सिखाती है श्रावण पुत्रदा एकादशी की कथा? जानिए इसका असली महत्व

Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…

12 minutes ago

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

21 minutes ago

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

29 minutes ago