दुनिया

क्या है पाकिस्तानी रेप गैंग्स? जिसको लेकर Elon Musk ने ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर पर लगाए गंभीर आरोप

टेस्ला और एक्स के सीईओ एलन मस्क पिछले कुछ समय से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर लगातार जुबानी हमले कर रहे हैं. इसी कड़ी में मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. एलन मस्क की इस टिप्पणी के बाद ब्रिटेन में सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है.

एलन मस्क ने क्या कहा?

एलन मस्क ने एक्स पर लिखा है कि स्टार्मर रेप ऑफ ब्रिटेन में शामिल थे, जब वे 6 साल तक क्राउन प्रॉसिक्यूशन के प्रमुख थे. स्टार्मर को जाना चाहिए और उन्हें ब्रिटेन के इतिहास में सबसे भयानक सामूहिक अपराध में अपनी मिलीभगत के लिए आरोपों का सामना करना चाहिए.” वहीं अब ब्रिटेन ने एलन मस्क को जवाब देते हुए कहा है कि एलन मस्क को इस मामले में गलत जानकारी है.

क्या है मामला?

जिस मामले को लेकर एलन मस्क ब्रिटेन के पीएम को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं, आइये जानते हैं आखिर वह क्या मामला है? दरअसल, ग्रूमिंग गैंग स्कैंडल ब्रिटेन की सियासत में काफी लंबे समय से विवाद का मुद्दा बना रहा है. ब्रिटेन के रोदरहैम,रोचडेल और टेलफोर्ड जैसे कई शहरों में हुई जांच में सामने आया था कि वहां पर व्यापक स्तर पर बाल यौन शोषण किया गया. इसे मुख्य रूप से पाकिस्तानी मूल के पुरुषों के द्वारा अंजाम दिया था. यही वजह है कि इसे पाकिस्तानी रेप गैंग्स के नाम से भी जाना जाता है. इतना ही नहीं, इस मामले की जांच कर रही एजेंसियों और स्थानीय अधिकारियों की विफलताएं भी सामने आई थीं.

एलन मस्क ने पीएम कीर स्टार्मर के अलावा मंत्री जेस फिलिप्स की भी कड़ी आलोचना की है. उन्होंने उनके ऊपर ओल्डहैम में हुए कथित ग्रूमिंग स्कैम की सार्वजनिक जांच कराए जाने की मांग को ठुकरा कर स्टार्मर को बचाने का आरोप लगाया है.

2008 में सामने आया था मामला

बता दें कि यह मामला साल 1997 से लेकर 2013 के बीच का है. इस दौरान रोदरहैम में लगभग 1,400 लड़कियों का यौन शोषण किया गया था. यह मामला साल 2008 में सामने आया.

यह भी पढ़ें- “वह मानवता से नफरत करते हैं”, जॉर्ज सोरोस को मिले US के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पर भड़के Elon Musk, दिया ये बड़ा बयान

ब्रिटेन ने क्या कहा ?

एलन मस्क के आरोपों पर ब्रिटेन के हेल्थ सेक्रेटरी वेस स्ट्रीटिंग ने बयान जारी करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि एलन मस्क ने जो भी आलोचनाएं की हैं. वे सभी पूरी तरह से निराधार हैं, और गलत सूचनाओं पर आधारित हैं.” वेस ने यह भी कहा कि वह एलन मस्क के साथ मिलकर इस गंभीर मुद्दे को सुलझाने के लिए तैयार हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

16 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

20 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

35 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

46 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

46 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

57 minutes ago