नोएडा में SDM की गाड़ी पर हमला (फोटो ट्विटर)
Noida SDM Attack: नोएडा में अतिक्रमण हटाने के लिए गई SDM की गाड़ी पर हमला हुआ है. घटना सेक्टर 113 की है. जहां जिला प्रशासन की टीम पर गांव वालों ने पत्थरों से हमला कर दिया. इस हमले में एसडीएम (SDM) आलोक कुमार गुप्ता की गाड़ी का शीशा टूट गया. किसी तरह से पुलिस अधिकारियों ने उनको सुरक्षित बाहर निकाला. वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी. जिससे भगदड़ मच गई. इसमें एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.
दरअसल, नोएडा में अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा है. जिस पर जिला प्रशासन की टीम बुल्डोजर के साथ नोएडा सेक्टर 113 स्थित सोरखा गांव अतिक्रमण ढहाने के पहुंची थी. जिस दौरान उनकी गांव वालों के साथ तीखी बहस हो गई. जिसके बाद फोर्स ने सख्ती से मौके से सभी को हटा दिया और अधिकारियों ने बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण को हटाया.
वहीं, जब अधिकारियों की टीम अतिक्रमण ढहा कर टीम वापस लौट रही थी तो ग्रामीणों ने टीम पर पथराव कर दिया. पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए अधिकारियों को सुरक्षित गांव के बाहर निकाला. तब ग्रामीणों ने एसडीएम की गाड़ी के आगे और पीछे का शीशा पथराव कर तोड़ दिया. जिला प्रशासन की ओर से थाना सेक्टर-113 में हमला करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है.
ये भी पढ़ें- UP: चंदौली में अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट, हादसे में 2 लोगों की मौत, 500 मीटर तक गूंजी आवाज
वहीं इस मामले पर गांव वालों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी. जिससे भगदड़ मच गई और एक महिला घायल हो गई. तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है. बताया जा रहा है कि सोरखा गांव का काफी हिस्सा हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में आता है. यहां पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है. मामला हाईकोर्ट में पहुंचने पर कोर्ट ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था.
सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…
उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…