नवीनतम

QR Code स्कैन से करते हैं पेमेंट? हो जाएं सावधान! एक गलती से हो सकता है आपका अकाउंट खाली

QR Code: आज के इस डिजिटल वर्ल्ड और सोशल मीडिया के दौर में हर कोई ऑनलाइन पेमेंट का यूज करता है. लोग बैंक में पैसे भेजने के लिए भी ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग करने लगे हैं. इसके साथ ही लोग पेमेंट करने के लिए क्यूआर कोड का भी काफी यूज करते हैं. चाय की दुकान से लेकर सुपरमार्केट तक में अब लोग क्यूआर कोड से पेमेंट करने लगे है. इस तरह का ऑनलाइन पेमेंट लोगो के समय तो बचाता है, लेकिन इससे धोखाधड़ी होनी की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है. इसको लेकर जालसाज भी हमेशा एक्टिव रहते हैं और इसी क्यूआर कोड की आड़ में लोगों के बैंक खाते से रकम उड़ा ले जाते हैं. इसलिए क्यूआर कोड स्कैन करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है, ये जानना बेहद जरूरी है, ताकि आप इस तरह के होने वाले फ्रॉड से बच सके. तो आइए जानते हैं.

इस बातों का रखें ध्यान

दरअसल, इन दिनों जालसाज क्यूआर कोड के जरिए काफी फ्रॉड कर रहे हैं. आपको ये बात जानना काफी जरूरी है कि क्यूआर कोड स्कैन करने से ग्राहक के बैंक अकाउंट या वॉलेट से पैसे डेबिट होते हैं यानी कटते हैं. यदि आपको कोई क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद पैसे भेजने का दावा करता है तो ये एक तरह का फ्रॉड हो सकता है. ऐसे केस में आपको सावधान रहने की काफी जरूरत पड़ती है.

ये भी पढ़ें- CBSE 2023 Datesheet Class 10th and 12th: 10वीं-12वीं एग्जाम की डेटशीट जारी, 15 फरवरी से पेपर, देखें पूरा शेड्यूल

इन गलतियों को भूलकर भी न करें

यदि कभी आप कोई क्यूआर कोड स्कैन करते हैं और ये आपको किसी एप को डाउनलोड करने वाले लिंक की ओर ले जाता है. तो आपको ऐसे लिंक से बाहर आ जाना चाहिए, क्योंकि ऐसे एप आपके फोन में स्पाइवेयर डाउनलोड कर सकता हैं और आपकी गोपनीय जानकारी चुराकर आपको झटका भी दे सकता हैं.

अक्सर जालसाज लोगों को क्यूआर कोड ये कहकर देता हैं कि उनका पेमेंट यहां से पूरा हो जाएगा. आपको ऐसा नहीं करना है, क्योंकि क्यूआर कोड के जरिए केवल पैसे ही भेजे जा सकते हैं और इस तरह के किसी भी गलत स्कैन से आपके बैंक अकाउंट से पैसे कट सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

6 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

7 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

22 minutes ago

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

42 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

1 hour ago