ममता बनर्जी
kolkata: पश्चिम बंगाल को आज वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है. लेकिन इसके उद्घाटन के लिए आयोजित समारोह में ही विवाद होता हुआ दिखा. पश्चिम बंगाल में आज पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक संचालन शुरु हो रहा है.
इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए गए. इससे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खासा नाराज दिखीं.
इस दौरान अपनी नाराजगी दिखाते हुए उन्होंने मंच साझा करने से इनकार कर दिया. इसके बाद वह कार्यक्रम में मंच से सटी एक कुर्सी पर बैठी रहीं. यहीं से ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया.
बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी के हावड़ा स्टेशन के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पहले से उपस्थित भाजपा के समर्थकों द्वारा ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए गए. हालांकि इस दौरान मंच पर मौजूद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और भाजपा समर्थकों से ऐसा न करने की गुजारिश भी की.
रेल मंत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मनाने का प्रयास करते हुए उनसे बार-बार मंच पर बैठने की गुहार भी लगाते दिखे, जिसे ममता बनर्जी ने ठुकरा दिया.
राज्यपाल के मनाने पर दिया भाषण
राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनसे बातचीत करते देखा गया. नाराजगी के कारण शुरूआत में तो ममता ने भाषण देने से भी मना कर दिया, लेकिन राज्यपाल के कई बार अनुरोध के बाद उन्होंने मंच पर आए बिना ही भाषण दिया.
इससे पहले भी ममता हो चुकी हैं खफा
इससे पहले भी ममता इस तरह की नारेबाजी से नाराज हो चुकी हैं. 23 जनवरी 2021 को कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में बीजेपी समर्थकों ने नारेबाजी की थी, जिसका ममता ने विरोध किया था.
बंगाल में बचा घमासान
मामले को लेकर बंगाल में सियासी घमासान मचा हुआ है. राज्य के नगरपालिका मामलों और शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा है कि ‘जय श्री राम’ मंदिर या घर में शुद्ध मन से कहा जाना चाहिए. बावजूद इसके भाजपा समर्थक हमारे मुख्यमंत्री को चिढ़ाने के लिए इस नारे का इस्तेमाल कर रहे हैं. हम चाहते तो इसे तुरंत रोक सकते थे, लेकिन हम राजनीतिक शिष्टाचार में विश्वास करते हैं.
वहीं पश्चिम बंगाल से भाजपा की सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करने के लिए ऑनलाइन दिखाई दिए तो जय श्री राम के नारे लगे. नारे मुख्यमंत्री को परेशान करने के लिए नहीं लगाए गए थे.
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…