देश

PFI से जुड़े SDPI के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. के. फैजी को ED ने किया गिरफ्तार, 6 दिन की हिरासत में भेजा गया

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोईदीन कुट्टी उर्फ एम. के. फैजी को 03 मार्च 2025* को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) से गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है. गिरफ्तारी के बाद ED ने उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट, दिल्ली में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें 06 दिन की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया है.

PFI से जुड़ा है SDPI, ED कर रही जांच

ED की जांच में सामने आया है कि SDPI, प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का राजनीतिक मोर्चा है. फैजी 2018 से SDPI के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और संगठन की गतिविधियों को संचालित कर रहे थे. जांच एजेंसी के अनुसार, SDPI के वित्तीय लेन-देन में कई अनियमितताएं पाई गई हैं, जिनमें संदिग्ध विदेशी फंडिंग और हवाला के जरिए धन के लेन-देन की आशंका जताई जा रही है. ED ने इससे पहले भी PFI और इससे जुड़े संगठनों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की थी, जिसके आधार पर कई गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं.

हवाला और संदिग्ध फंडिंग की जांच

सूत्रों के मुताबिक, एम. के. फैजी की गिरफ्तारी उन वित्तीय लेन-देन से जुड़ी है, जिनमें मनी लॉन्ड्रिंग के संकेत मिले हैं. जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि SDPI को मिलने वाली फंडिंग कहां से आ रही थी और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था. इससे पहले भी PFI पर विदेशी फंडिंग के जरिए देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लग चुके हैं, जिसके चलते सरकार ने इस संगठन को प्रतिबंधित कर दिया था.

पूछताछ में सामने आ सकते हैं बड़े खुलासे

ED अब एम. के. फैजी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश करेगी कि SDPI और PFI के बीच क्या संबंध हैं और यह संगठन किन-किन स्रोतों से धन प्राप्त कर रहा था. जांच एजेंसी यह भी पता लगाएगी कि क्या इस धन का इस्तेमाल किसी गैरकानूनी गतिविधि में किया गया है. फैजी की गिरफ्तारी को लेकर ED जल्द ही एक विस्तृत बयान जारी कर सकती है.

PFI के खिलाफ पहले भी हो चुकी हैं कार्रवाई

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 2022 में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और इससे जुड़े कई संगठनों पर प्रतिबंध लगाया था सरकार ने आरोप लगाया था कि यह संगठन देश में सांप्रदायिक उन्माद फैलाने और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम कर रहा था. इसके बाद ED और NIA ने कई राज्यों में PFI के ठिकानों पर छापेमारी की थी और कई प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार किया था. अब SDPI के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. के. फैजी की गिरफ्तारी को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

13 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

31 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

43 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

56 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago