प्रतीकात्मक फोटो.
Indian Startups Funding: भारतीय स्टार्टअप ने इस साल फरवरी में करीब 13,800 करोड़ रुपये (1.65 अरब डॉलर) का फंड जुटाया है. जनवरी में यह आंकड़ा 11,460 करोड़ रुपये (1.38 अरब डॉलर) का था. यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई. इन स्टार्टअप का कुल वैल्यूएशन फरवरी 2025 में 61,216 करोड़ रुपये (83.2 अरब डॉलर) था. वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक भारतीय स्टार्टअप मिलकर 2,10,620 करोड़ रुपये (25.4 अरब डॉलर) की राशि 2,200 फंडिंग राउंड में जुटाई है.
ट्रैक्सन के डेटा के मुताबिक, भारत के स्टार्टअप हब बेंगलुरु की कंपनियों ने फरवरी में 353 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है और औसत फंडिंग राउंड का आकार 2 मिलियन डॉलर था. बीते महीने मुंबई की कंपनियों ने मिलकर 102 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया है, लेकिन औसत फंडिंग राउंड का आकार 5 मिलियन डॉलर से अधिक था.
भारत में एआई स्टार्टअप में निवेश बढ़ रहा है. देश में 2024 में एआई स्टार्टअप को कुल 164.9 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली है. यह 2023 में मिली कुल 108.3 मिलियन डॉलर की फंडिंग से 50 प्रतिशत अधिक है. ट्रैक्सन डेटा के अनुसार, 2019 से 2025 तक के दौरान भारत में एआई-केंद्रित स्टार्टअप्स ने निवेश हासिल करना जारी रखा है, जो वैश्विक एआई इकोसिस्टम में भारत के बढ़ते महत्व को प्रदर्शित करता है.
उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा 1.59 लाख स्टार्टअप को मान्यता दी जा चुकी है. भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है. पिछले हफ्ते करीब 21 भारतीय स्टार्टअप ने अलग-अलग चरणों में फंडिंग हासिल करते हुए सामूहिक रूप से करीब 105.87 मिलियन डॉलर जुटाए. इनमें से तीन स्टार्टअप ने ग्रोथ स्टेज में फंड जुटाया, जबकि 16 अर्ली स्टेज के स्टार्टअप ने निवेश आकर्षित किया है. इससे पहले के हफ्ते में करीब 22 स्टार्टअप ने 184.4 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया था.
ये भी पढ़ें: भारत में 6,300 से ज्यादा नदी डॉल्फिन, पहली बार हुई गणना में हुआ खुलासा
-भारत एक्सप्रेस
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…