वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते PM मोदी (फोटो-ANI)
Vande Bharat Train: देश को आज एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिकंदराबाद को विशाखापत्तनम से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित किया. यह ट्रेन (Vande Bharat Train) तेलंगाना के सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के बीच दौड़ेगी.
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को एक भव्य उपहार मिल रहा है. मैं दोनों राज्यों के लोगों को ट्रेन के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं. उन्होंने कहा कि आज सेना दिवस भी है. अपनी सेना पर देश के हर नागरिक को गर्व है. इस समय पोंगल, माघ बीहू, मकर संक्राति, उत्तरायन का भी उत्साह दिखाई दे रहा है.
पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Train) से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बहुत लाभ होगा. इस ट्रेन से सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच लगने वाला समय भी अब कम हो जाएगा. ये ट्रेन एक तरह से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की साझा संस्कृति और साझा विरासत को जोड़ने वाली है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन की एक और विशेषता है. ये ट्रेन नए भारत के संकल्पों और सामर्थ्य का प्रतीक है. ये उस भारत का प्रतीक है जो तेज बदलाव के रास्ते पर है. ऐसा भारत जो अपने सपनों और अकाक्षाओं को लेकर अधीर है. ऐसा भारत जो तेजी से चलकर अपने लक्ष्यों तक पहुंचना चाहता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 8 साल पहले तक हमने देखा है कि किस प्रकार भारतीय रेल को लेकर निराशा ही देखने सुनने को मिलती थी. सुस्त रफ्तार, गंदगी का अंबार, टिकट बुकिंग से जुड़ी शिकायतें, आए दिन होती दुर्घटनाएं देख कर देश के लोगों ने मान लिया था कि भारतीय रेल में सुधार असंभव है.
पीएम मोदी ने कहा कि जब भी रेलवे में नए इंफ्रास्ट्रक्चर की बातें होती थी तो बजट के अभाव का बहाना बनाया जाता था. नुकसान की बातें होती थी. साफ और ईमानदार नीयत से हमने इस चुनौती के समाधान का निर्णय किया. बीते 8 सालों में भारतीय रेलवे के बदलाव के पीछे भी यही मंत्र है.
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…