देश

Indian Army Day 2023: पहली बार दिल्ली से बाहर मनाया गया भारतीय सेना दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Indian Army Day: भारतीय सेना दिवस हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है. भारत के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा (km cariappa) को श्रद्धांजलि देते हुए 15 जनवरी को भारतीय सैनिकों की बहादुरी, वीरता और बलिदान को याद करते हुए मनाया जाता है. भारतीय सेना (Indian Army Day ) के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि 75वां भारतीय सेना दिवस बेंगलुरु (Bangalore) में आयोजित किया गया. अभी तक भारतीय सेना दिवस के अवसर पर मुख्य परेड का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के छावनी कैंट में होता रहा है.

सेना प्रमुख मनोज पांडे ने शहीद  सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

इंडियन आर्मी के मौके पर बेंगलुरु स्थित मिलिट्री स्टेशन में आयोजित कर्यक्रम में थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे  शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और परेड को सलामी दी. इस दौरान सेना प्रमुख मनोज पांडे ने कहा कि आत्मनिर्भरता से आधुनिकता हमारा मूलमंत्र होगा. भारतीय रक्षा उद्योग इन चुनौतियों के लिए आगे आ रहा है. हमें मेड इन इंडिया हथियारों, उपकरणों पर भरोसा है. कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम संचार, मानव रहित प्रणाली, निर्देशित ऊर्जा हथियार जैसी आला तकनीक का स्वदेशीकरण हो रहा है.

साथ ही उन्होंने कहा कि  आग्निपथ योजना के आने से एक एतिहासिक और प्रगतिशील कदम उठाया है. हमने भर्ती प्रक्रिया को स्वचालित किया है।हमें देश के युवाओं से अच्छा प्रतिसाद मिला है. पुरुष अग्निवीर के पहले बैच की ट्रैनिंग शुरू हो चुकी है. अग्निवीरों को आगे चयन करने के लिए मजबूत प्रक्रिया विकसीत की है.

ये भी पढ़ें- Army Day 2023: आज है भारतीय सेना दिवस, जानिए 15 जनवरी 1949 की तारीख क्यों है खास

पश्चिमी सीमावर्ती इलाकों में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम बरकरार है और संघर्ष विराम के उल्लंघन में भी कटौती हुई है. लेकिन सरहद पार आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर अभी भी बरकरार है. जम्मू और पंजाब के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन से हथियार, ड्रग की तस्करी जारी है.

पीएम मोदी ने ही शुभकामनाएं

भारतीय सेना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी शुभकामनाएं  व्यक्त करते हुए कहा कि  सेना दिवस पर, मैं सभी सैन्य कर्मियों, दिग्गजों और उनके परिवारों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं. हर भारतीय को हमारी सेना पर गर्व है और हमेशा हमारे जवानों का आभारी रहेगा. उन्होंने हमेशा हमारे देश को सुरक्षित रखा है और संकट के समय उनकी सेवा के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है.

Dimple Yadav

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago