क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
लालकिले पर सुरक्षा को लेकर तैयारियां
Independence Day: 15 अगस्त को लेकर देश में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं. हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है. इसी बीच खुफियां एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस पर अलर्ट जारी कर दिया है. दरअसल एजेंसियों को ऐसा अंदेशा है कि मणिपुर में हिंसक प्रदर्शन कर रहे कुकी या मैतेई के समुदाय के लोग 15 अगस्त के दिन लाल किले पर आकर प्रदर्शन कर सकते हैं. इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात की संभावना जतायी है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम संबोधन दे रहे होंगे तो कुछ भारत विरोधी तत्व झंडे या तख्तियां लेकर आ सकते हैं. इसको लेकर खुफियां एजेंसियों ने चेतावनी जारी की है.
खबरों के मुताबिक, हाल ही में खुफियां एजेंसियों ने विशेष सुरक्षा समूह (SPG), CISF, दिल्ली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के साथ स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एक बैठक की. इस बैठक में संभावित खतरों पर चर्चा की गई.
एक अधिकारी ने बताया कि इस बार 15 अगस्त ऐसे समय पर पड़ रहा है जब राजधानी दिल्ली में ठीक एक महीने बाद जी-20 समिट होने जा रहा है. ऐसे में जी-20 बैठक से पहले इस तरह की घटनाएं नेगेटिव संकेत दे सकती हैं और इससे देश की छवि को नुकसान पहुंचेगा.
मणिपुर में पिछले 3 महीनों के ज्यादा समय से कुकी और मैतई समुदाय के बीच में हिंसा चल रही है. इस हिंसा में अभी तक 150 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. ऐसे में सुरक्षा एजेंसिया को अंदेशा है कि इन समुदायों के लोग लाल किले पर आकर भी विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं. इस दौरान उनके बीच कुछ असमाजिक तत्व भी आ सकते हैं, जो उपद्रव मचाने का काम कर सकते हैं.
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…