होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर की धूम देखने को मिल रही है. जहां सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ लगातार शानदार कमाई कर रही है, वहीं अक्षय कुमार की फिल्म OMG भी अच्छी कमाई कर रही है. अगर दोनों फिल्मों की कमाई की तुलना करें तो ओएमजी 2 गदर 2 के सामने काफी पीछे है. आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है.
सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने इस फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने दूसरे दिन करीब 45 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 85 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं खबरें हैं कि पांच दिनों के वीकेंड में ये फिल्म करीब 175 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी.
अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन करीब 10 करोड़ की कमाई की. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन का कलेक्शन 15 करोड़ के आसपास है. कुल मिलाकर फिल्म ने दो दिनों में 25 करोड़ की कमाई कर ली है. माना जा रहा है कि दोनों फिल्मों को 15 अगस्त की छुट्टी का फायदा मिलेगा और ये दोनों फिल्में पांच दिनों में शानदार कलेक्शन करेंगी. इनके अलावा रजनीकांत की फिल्म जेलर भी इन दिनों सिनेमाघरों में है. ये फिल्म भी धमाकेदार कमाई कर रही है. जेलर ने रिलीज के दो दिनों में 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
आपको बता दें कि गदर 2 का क्रेज सिनेमाघरों में खूब देखने को मिल रहा है. सनी देओल के हिंदुस्तान जिंदाबाद डायलॉग पर खूब सीटियां और तालियां बज रही हैं. फिल्म की चर्चा इतनी है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी इसकी तारीफ कर चुके हैं. वहीं, कंगना ने ये भी कहा है कि अगर ये फिल्म सोलो रिलीज होती तो पहले दिन ही 60-65 करोड़ की कमाई कर लेती.
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…